Header Ads Widget

उर्दू मीडियम के छात्रों के लिऐ मराठी सीखना अनिवार्य- डॉ जुबेर नदीम....पठाण सर द्वारा मेधावी छात्रों का सत्कार

उर्दू मीडियम के छात्रों के लिऐ  मराठी सीखना अनिवार्य। डॉ जुबेर नदीम
पठाण सर द्वारा मेधावी छात्रों का सत्कार
अकोला, पठाण सर मराठी कोचिंग क्लास की तिसरी बॅच के १००%प्रतिशत कामयाबी के बाद विद्यार्थियों का सत्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ जिस्मे सभी विद्यार्थीयो को बख्शीश देकर मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। फ्लाइंग कलर्स एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ जुबेर नदीम की अध्यक्षता में आयोजित इस बख्शीश वितरण समारोह में  अकोला के सभी सामाजिक, शैक्षणिक संस्था के पदाधिकारी प्रमुख अतिथि उपस्थित थे।
जिस मे डॉक्टर मुजाहिद अहमद (उपाध्यक्ष, फ्लाइंग कलर्स फाउंडेशन), अजमत अली देशमुख सर (CEO, मॉडर्न स्कूल) सय्यद मोहसिन अली सर (अध्यक्ष, पीस फाउंडेशन) ऐजाज शेख सर (संचालक, उड़ान बॉक्सिंग अकैडमी) एवं मोहम्मद इम्रान भाई (सामाजिक कार्यकर्ता) उपस्थिती थे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच  भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न शीर्षक पर मराठी भाषा में प्रभावशाली भाषण करके सभी के दिलों को जीत लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने मार्गदर्शन किया और मोहसिन पठान सर के शैक्षणिक कार्यों की खूब सराहना की। संचालन मराठी कॉचींग क्लासेस के संचालक मोहसीन पठाण सर ने कीया जिसमे उन्होंने बताया कि हमारा इस कोचिंग क्लास को शुरू करने का मक्सद पैसा कमाना नही बल्की समाज मे गिरते शिक्षा के स्तर को सुधारणा है। जो विद्यार्थी पैसे ना होने की वजह से आगे पढ़ाई नहीं कर सकते ऐसे विद्यार्थियों के लिऐ निशुल्क कोचिंग क्लासेस लि जाती है जिसका बहुत सारे विद्यार्थी भरपूर लाभ ले रहे है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर जुबेर नदीम ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पठान कोचिंग क्लास में सिर्फ 45 दिन के अंदर मराठी भाषा को सीखने का कोर्स पूरा किया जाता है यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसका लाभ उर्दू मीडियम के सभी विद्यार्थियों ने लेना चाहिऐ क्योंकि महाराष्ट्र राज्य में सरकारी कार्यालयों और दूसरी बहुत सी जगहों पर मराठी भाषा का उपयोग अनिवार्य है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन समन सारोश ने किया। ज्ञात हो की  पठाण सर मराठी कोचींग क्लास की तिसरी  बॅच जिसका निकाल 100%रहा. यह लॉक डाऊन के पहले की बॅच थी लेकिन कोरोना की वजह से सरकार द्वारा सभी शैक्षणिक संस्था को बंद  रखने के आदेश के बाद छात्रो का  सत्कार कार्यक्रम स्थगित किया गया था। उसी कार्यक्रम को आज सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करते हुऐ किया गया।

Post a Comment

0 Comments

close