मारवाडी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन मे अकोला शाखा को मिले अनेक पुरस्कार
अकोला.. गत बीस वर्ष से अकोला जिले मे अनेक समाजोपयोगी सेवा कार्य मे सक्रिय अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच की अकोला शाखा को मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन मे अनेक पुरस्कार प्राप्त हुये.अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच का तेरावा राष्ट्रीय त्रयोदशम अधिवेशन उड़ीसा के जगन्नाथपूरी में सम्पन्न हुवा. इस अधिवेशन में समूचे देश के कुल ६५० मंच की शाखाये समिल्लित हुयी थी.इस अधिवेशन के उद्घाटक उडीसा के राज्यपाल गणेशीलाल थे.अ.भा.मारवाडी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता मे संपन्न इस समारोह मे अतिथी के रूप में ओडिसा के पुलिस महानिदेशक अरुण बोथरा,मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता,प्रांतीय अध्यक्ष रामकिशोरजी वर्मा, देवांश गुप्ता आदी मान्यवर उपस्थित थे.समारोह मे अकोला शाखा को सन २०१९-२० के सर्वश्रेष्ठ वैवाहिक परिचय संमेलन के,विशिष्ट शाखा के लिये एवं अग्रिम शुल्क प्रेषण के लिये दिये जानेवाले पुरस्कारो से सन्मानित किया गया.गत बीस वर्ष से उक्त शाखा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता के मार्गदर्शन मे सक्रिय होकर अनेक उपक्रम निरंतर चला रही है.इस उपलब्धि पर अकोला शाखा को यह पुरस्कार मीलने की जानकारी इस अवसर पर अधिवेशन मे दी गयी.इस त्रयोदशम राष्ट्रीय अधिवेशन में समूचे भारत से सभी शाखाओ ने एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय दिया.समारोह मे अकोला शाखा से सर्वाधिक १८ साथियों ने इस वर्ष हिस्सा लेकर अपनी सक्रियता प्रदर्शित की.कार्यक्रम मे
प्रमुख अतिथिगणों के सत्कार के साथ २०२१-२३ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया को शुभकामनाएं दी गयी. इस अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षो, उपाध्यक्षों, २०२१-२३ सत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों का सत्कार भी अकोला शाखा द्वारा शॉल श्रीफल देकर किया गया. अकोला शाखा द्वारा कपिल लखोटिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित जैन,सुमित चमड़िया, राजीव चांडक,सुरेन्द्र भट्टड़,
राष्ट्रीय महामंत्री उमेश गर्ग, युवा भवन के श्याम सोनी,निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनिल जाजोदिया, बलराम सुलतानिया का सत्कार किया गया.समारोह मे अकोला शाखा उपाध्यक्ष प्रतुल भारूका, सहित मंच के पदधिकारी संजय अग्रवाल,अभिषेक सोनालावाला,मनोज अग्रवाल, हरीश खंडेलवाल, गोपाल टेकड़ीवाल, नमन खंडेलवाल, रोहित गुप्ता,ऋषि अग्रवाल,शिवम अग्रवाल, केतन गुप्ता,देवांश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सेलू बाजार, प्रेम अग्रवाल अमरावती आदि उपस्थित थे.आयोजन को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष स्वप्निल जैन, महामंत्री सिद्धेश मुरारका, नीलेश बोर्डिवाला, रोहित रुंगटा, प्रदीप रांदड, संतोष छाजेड़,अभिजित गोयनका,अभिषेक अग्रवाल,अमोल ककरानिया,जितेंद्र बोरा, कुंजीलाल सूनारीवाल, नेमचंद अग्रवाल,रितेश चौधरी,रितेश गोयल,शामसुंदर वर्मा,सुनील शर्मा,विपुल खंडेलवाल,योगेश गोयल, भूषण अग्रवाल आदि ने मेहनत की.युवा मंच की अकोला इकाई की उपलब्धि पर शाखा का विधायक गोवर्धन शर्मा,विधायक गोपिकिसन बाजोरिया,पूर्व महापौर विजय अग्रवाल,एड. मोतीसिह मोहता,एड.सत्यनारायण जोशी,गिरीश अग्रवाल,शामसुंदर खंडेलवाल,रमेश चौधरी,दिलीप खत्री,सुनील वर्मा, ब्रिजमोहन चितलांगे,एड. सूभाषसिह ठाकूर,शैलेन्द्र कागलीवाल,रमेशचंद्र चांडक आदी ने स्वागत किया.
0 Comments