कोविड जांच रिपोर्ट नही, तो दुकान होंगी सिल-जिलाधिकारी
सोमवार से होंगी दुकानो की होंगी जांच
अकोला- जिले मे सोमवार दि.२२ से दुकानों की जांच होनेवाली है। जो दुकानदार के पास कोवडि जांच की निगेटिव्ह रिपोर्ट नही होंगी उसकी दुकान को सिल करें, ऐसे निर्देश जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने गुरूवार को दिए है। तथा ग्रामीण परिसरों मे जेष्ठ नागरिक तथा विभीन्न बिमारीयों से ग्रस्त नागरीकों ने टिकाकरण करें, ऐसे अपील जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने की है।इस संदर्भ मे जिल्हा टास्क समिती की बैठक मे चर्चा हुई। इसवक्त मनपा आयुक्त निमा अरोरा, वैद्यकीय महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ.कुसुमाकर घोरपडे, जिल्हा आरोग्य अधिकारी डॉ.सुरेश आसोले, डॉ.अंभोरे, डॉ.दिनेश नैताम, उपविभागीय अधिकारी डॉ.निलेश अपार, निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे तथा अन्य संबधीत अधिकारी उपस्थित थें।
दुकानों की जांच सोमवार से
इसवक्त जिल्हाधिकारी पापलकर ने कहा की, जिले मे सोमवार से (दि.२२) दुकानों की जांच शुरू की जाए। दुकानदारो ने खुद का एवं अपने कर्मचारी की कोविड जांच करना आवश्यक है तथा रिपोर्ट निगेटिव्ह होंगी तो ही दुकान शुरू रखे, ऐसे असे निर्देश इसके पहले ही दिए गए है। इस संदर्भ मे जिले मे जगह जगह पर जांच की सुविधा मुहोया कराई गई है। दुकानदार अपने समीप के कोविड जांच सेन्टर मे जाकर जांच करा सकता है। इस सुचना का पालन करने की अपील भी इसवक्त की गई। अन्यथा दुकानों को सिल की जाएगी ऐसी चेतावनी दी गई।
ग्रामीण परिसरों मे टिकाकरण को प्रतिसाद दें
जिले मे कोविड टिकाकरण शुरू है। तुलना मे ग्रामीण परिसरों मे शहरी भाग से कम प्रतिसाद मिलने का दिखाई दे रहा है। ग्रामीण परिसर के नागरीकों ने आने स्वास्थ्य वेंâद्र पर पहुंचकर टिकाकरण की सुवीधा का लाभ उठाए। विशेषत: ६० वर्षे के उपर के ज्येष्ठ नागरिक, ४५ वर्षे के उपर जो बिमारीयों से ग्रस्त है ऐसे लोगो ने टिकाकरण की खुदाक लेने की अपील, जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने की है।
0 Comments