अमृत योजना अंतर्गत पाइप लाईन के कारण खोदी गई सड़कों को पहले अनुसार दुरुस्त करें
नगर सेविका आजरा नसरीन ने आयुक्त से की मांग
अकोला-स्थानीय प्रभाग क्रमांक एक में अमृत योजना अंतर्गत पाईपलाईन बिछाने कार्य शुरू किया गया था। विंâतू उसे कार्य को पूरा करने के लिए पक्की एवं सिमेंट कांक्रीट की सड़कों को खोदा गया था।लेकीन कार्य पुरा होने के बावजूद भी अब तक खोदी गई सडको का मरम्मत संबंधीत ठेकेदार द्वारा नही किया जाने के कारण नगरसेविका आजरा नसरीन मकसूद खान एवं सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ खान द्वारा उपरोक्त समस्या को तात्काल हल करने हेतू मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौपा गया। बतादें की,
जिसके कहा गया की, परिसरों की सड़कें पहले के अनुसार दुरुस्त की जाए, जिसके कारण परिसर में कीचड़ एवं रास्तों में मिट्टी उड़ने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न स्थानों पर अमृत योजना अंतर्गत पाइप लाइन डालने का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा पूरा किया गया है किंतु इस ठेकेदार ने पाइप लाइन का कार्य पूरा करने के बाद भी अभी तक भी कुछ सीमेंट कांक्रीट के रास्ते उन्हें दुरूस्त नही किया है।जिसे पहले अनुसार मरम्मत नहीं किया जाए। खोदे गए खड्डो के कारण कई जगहों पर ं पाइप लाइन लीकेज होने से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रभाग के नागरिकों को सडकों मे पानी जमा होने के कारण आवागमन मे परेशानी का सामना करना पड रहा है। खोदे गए खड्डो के कारण छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होती रहती है। इस प्रकार की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने हेतु नगरसेविका आजरा नसरीन मकसूद खान एवं सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ खान द्वारा मनपा आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया तथा उपरोक्त समस्याओं से अवगत कराया गया।
0 Comments