अकोला मे एमपीएससी राज्यसेवा पूर्व परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
२ सत्र मे कुल ६ हजार ४१५ छात्रों ने दी परीक्षा
अकोला -महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा रविवार को जिले में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग राज्य सेवा पूर्व परीक्षा उप केंद्रों पर दो सत्रों में सुचारू रूप से संपन्न हुई। पहले सत्र में परीक्षा के लिए कुल ४९७७ छात्र में से ३२१३ छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित थे तथा १७६४ परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। उसी तरह दूसरे सत्र में परीक्षा के लिए कुल ४९७७ परीक्षार्थियों में से ३२०२ परीक्षार्थी परीक्षा के लिए उपस्थित थे तथा १७७५ परीक्षाथीaयों की अनुपस्थिति थी। ऐसी जानकारी निवासी उप जिलाधिकारी संजय खडसे ने दा।r एमपीएससी परीक्षा के लिए कोरोना प्रतिबंधात्मक सभी उपाय योजना की गई थी। परीक्षा के लिए उपस्थित परीक्षार्थियों को तथा परीक्षा के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी एवं कर्मचारियों को हाथ के दस्ताने, सैनिटाइजर, फेस शिल्ड आदि साहित्य उपलब्ध कराए गए थे। परीक्षा के लिए आए हर छात्र का थर्मल स्कैनिंग एवं परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइज किया गया था हर उपकेंद्र पर कोविड एवं कोरोना वायरस लक्षण दिखाई दे रहे उम्मीदवारों को उपयोग के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इकीपमेंट में किट की व्यवस्था की गई थी।
एमपीएससी परीक्षा को सफल बनाने मे जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापळकर के मार्गदर्शन मे निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे ने परीक्षा नियंत्रक के रूप मे कार्य देखा। तथा उपजिल्हाधिकारी बाबासाहेब गाढवे, सदाशिव शेलार, भुसंपादन अधिकारी विश्वनाथ घुगे, स्थानिय निधी लेखा परीक्षण विभाग के सहायक संचालक दि.अ.जवंजाळ, जिल्हा सूचना अधिकारी अनिल चिंचोले ने परीक्षा सुचारू एवं सफलता पूर्वक संपन्न करने मे अपनी अहम भुमीका निभाई। तथा परीक्षा के बिच परीक्षा केंद्र के बाहर कानून व सुव्यवस्था अबाधित रखने के दृष्टीकोण से विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सचिन कदम ने को अंजाम दिया।
0 Comments