Header Ads Widget

राणी सती धाम में गणगौर पूजन उत्सव भक्तिभाव से संपन्न

राणी सती धाम में गणगौर पूजन उत्सव भक्तिभाव से संपन्न
अकोला-राजस्थानी समाज मे महिलांओके सुहाग का प्रतीक मानेजानेवाले गणगौर उत्सव निमित्त स्थानीय राणी सती धाम मे महिलांओ के गणगौर उत्सव का भक्तिभाव से पूजन किया गया, जिसे महिलांओ ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया. राजस्थानी समाज के सुहागन महिलांओ का यह पावन गणगौर उत्सव बडे प्रमाण मे एव अनेक उपक्रम के माध्यम से मनाया जाता है.इस दिन उपवास कर मंगल कामना की जाती हैं.सामूहिक उद्यापन किया जाता हैं.शिव पार्वती के प्रतीक के रूप में मनाया जानेवाले इस उत्सव मे  गणगौर  एव इसर की प्रतिमा साकार कर उसकी पूजा कर घाट पर विसर्जन किया जाता हैं. 
गणगौर में इसर अर्थात शिव एव गणगौर अर्थात पार्वती के प्रतीक के रूप में देखी जाती हैं. इसी उपलक्ष में राणी सती धाम के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद बाचुका के नियंत्रण में धाम में गणगौर उत्सव मनाया गया. महिलाओने माता गणगोर व इसर की प्रतिमा को सजाकर उनको पूजकर उसका सिंगार किया.इस दौरान परिसर में महिलाओने रंगपंचमी को मानकर गुलाल उंडेल कर सभी का स्वागत किया. इस अवसर पर शोभा केडिया,किरण अग्रवाल,मंजू अग्रवाल,मंजूश्री झुनझुनवाला,सौ रश्मी अग्रवाल,पद्मा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल,लक्ष्मी खंडेलवाल,ममता तिवारी,सरोज केजरीवाल,रेखा मिष्रा,शोभा अग्रवाल,योगिता अग्रवाल,  मालती साहू,संगीता केजरीवाल,उमा शर्मा,सविता अग्रवाल,किरण शर्मा,अनिता मुरारका,चंदा तिवारी समेत बहुसंख्य महिला उपस्थित ठी.प्रबंधन धाम के नवीन झुनझुनवाला,प्रमोद झुनझुनवाला,लक्ष्मीकांत पाडिया आदीने किया.

Post a Comment

0 Comments

close