टीकाकरण अभियान: अकोला जिला देश में प्रथम क्रमांक लाने का संकल्प करें- केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे
ऑडियो ब्रिज के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सादा संवाद
अकोला- 6 अप्रैल 1980 को मुंबई के बांद्रा रेलवे के पड़ोस में समुद्र के किनारे भारतीय जनता पार्टी का पहला अधिवेशन संपन्न हुआ। भारत रत्न वाजपेयी जी इनके प्रेरणादाई विचार सुनने का अवसर मिला अटल जी द्वारा भाजपा की विचार और दिशा अपने भाषण से स्पष्ट की गई। उन्होंने भविष्यवाणी की के अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा यह भविष्यवाणी सही करने के लिए जिस असंख्य कार्यकर्ताओं ने परिश्रम लिया उन सभी को आज स्थापना दिन के अवसर पर मैं नमन करता हूं ऐसा प्रतिपादन केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने किया। फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर आई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना प्रतिबंधात्मक टीकाकरण देशभर में शुरू है इस टीकाकरण अभियान को सहकार्य करते हुए टीकाकरण अकोला जिला एवं महानगर देश में प्रथम क्रमांक का संकल्प इस स्थापना दिन के अवसर पर करते हुए उसे पूरा करने की अपील राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने की। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिन के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने ऑडियो ब्रिज के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद सादा। इसवक्त उन्होंने बोलते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश में सबसे ज्यादा सदस्य संख्या रहने वाली पार्टी है इस देश में नागरिकों को हर आपत्ती, संकट के समय, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा मदद की है गरीबों का कल्याण यही हमारी प्राथमिकता है। डर मुक्त भारत, भूक मुक्त भारत, नक्सलवाद मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, रोजगार युक्त भारत, वैभवशाली भारत, भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। सेवा, संघर्ष, संगठन, संवाद, विकास यह हमारी पंच सूत्री भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक क्रम के माध्यम से हमेशा देश की सेवा की है। साल भर पहले जब कोरोना संकट खड़ा हुआ एवं डॉ लागू किया गया उस वक्त अकोला जिले एवं महानगर मे पीपीई कीट का वितरण मास्क, सेनिटायझर, फूड पैकेट, अनाज, पुलिस सुरक्षा कीट, पोस्टमैन सुरक्षा कीट का वितरण ऑटोमेटिक सेनीटाइजर मशीन होम्योपैथी गोलियों का वितरण मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस, महीना भर ब्लड शिविर आयोजित करके उस के माध्यम से रक्तदान, फंसे नागरिकों के लिए वाहन व्यवस्था ऐसे विभिन्न माध्यम से जरूरतमंद एवं गरीब जनता को मदद करने में भारतीय जनता पार्टी आगे रही है। यह जिले में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार करने के लिए मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मैं वंदन करता हूं कोरोना यह दूसरी लहर का सामना करते समय अपने और अपने परिवार का ध्यान रखकर नागरिकों को हर संभव सेवा कार्य करने की अपील इस वक्त उन्होंने बोलते हुए की। संवाद सेतु का प्रस्ताविक भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक रणधीर सावरकर ने किया। महानगर अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने आभार माना। संवाद सेतु को जिले को भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी ऑडियो ब्रिज के पहले विधायक धोत्रे ने भारतमाता, श्याम प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, राजमाता सिंधिया की प्रतिमा का पूजन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक गोवर्धन शर्मा, जिला अध्यक्ष रणधीर सावरकर, विधायक प्रकाश भारसाकले, विधायक हरीश पिंपले, महानगर अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महापौर अर्चना ताई मसने, तेजराव थोरात, तथा पदाधिकारी आघाडी प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित थे।
0 Comments