Header Ads Widget

मनपा प्रभाग 9 मे सड़क निर्माण का प्रांरभ वरिष्ठ पत्रकार शौकत अली मिरसाहेब के हाथों

मनपा प्रभाग 9 मे सड़क निर्माण का प्रांरभ वरिष्ठ पत्रकार शौकत अली मिरसाहेब के हाथों 
अकोला :- महानगर पालिका प्रभाग क्र 9 मे न्यू जोगलेकर प्लाट मे 6 लाख रु लागत से बनायी जानेवाली सड़क निर्माण का प्रांरभ वरिष्ठ पत्रकार शौकत अली मिरसाहेब के हाथो किया गया,मनपा पार्षद मोहम्मद मुस्तफा को मनपा से मिले विकास निधि से इस सड़क का निर्माण होगा प्रभाग के नागरिको को सड़क, स्वास्थ्य,जलापूर्ति,शिक्षा,बिजली आदि प्राथमीक सुविधाये मनपा द्वारा दी जानी चाहिए जिस के लिए पार्षद मोहम्मद मुस्तफा द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनिय है ऐसा मिरसाहेब ने बताया 54 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण दर्जेदार् तरीके से यथा शीघ्र पूर्ण करें ऐसी अपेक्षा उन्होंने व्यक्त कि न्यू जोगलेकर प्लाट कि इस सड़क निर्माण के लिए इससे पूर्व सांसद केन्द्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने 15 लाख रू व विधायक गोवर्धन शर्मा ने 5 लाख रुपये विकास निधि से दिए थे किंतु सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका था केवल 54 मीटर का काम अधूरा पड़ा था मनपा पार्षद मोहम्मद मुस्तफा ने इस समस्या कि और ध्यान देकर अधूरे पड़े सड़क निर्माण के लिए 6 लाख 80 हज़ार रुपये कि निधि मनपा से मंजूर कराई जिस से अब इस सड़क निर्माण का काम पूरा होगा
इस काम को शीघ्र पूरा करने का आस्वासन पार्षद मोहम्मद मुस्तफा ने दिया इस अवसर पर एम आय् एम के महानगर अध्यक्ष मुनाफ भाई,इलियास खान,जावेद खान,अ.रेहमान बाबू,कृषि व्यावसायी शेख साहब, मोहम्मद निसार, मो.अतीक सर,नफीस सर,वसीम सर, जावेद खान,राजिक साहब,मोहसिन भाई,अशरफ अली, मोहमद जुनेद,मोहमद शोएब,नवेद अहमद,शेख निसार, मोहमद जावीद,मोहमद अब्बास एवं नागरिक मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments

close