Header Ads Widget

अकोला में मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से मिली राहत

अकोला में मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से मिली राहत
अकोला-अकोला में रविवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ धुआंधार बारिश हुई।  इसी के साथ अकोला में मानसून ने दस्तक दे दी है। शहर का वातावरण पहली बारिश में बदल गया। करीब  1 घंटा चली बारिश संपूर्ण  शहर का  वातावरण बदल गया। रविवार दोपहर में मानसून सक्रिय हो गया। बारिश की फुहार हुई। बाद में तेजी से बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। अकोला सहित जिले के विभिन्न इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए थे और तापमान गिरने से गर्मी और उमस से परेशान लोग अब कूल कुल महसूस कर रहे हैं। 
मानसून के दस्तक देते ही लोगों को गत 1 सप्ताह से पड़ रहे भीषण गर्मी से राहत मिली है। ठंडी ठंडी हवाओं के कारण लोग राहत महसूस कर रहे हैं। खासकर  दैनिक मजदूरी करने वालों को भी सुकून मिला है। केरल और महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून ने दस्तक देने के बाद अकोला में भी मानसून ने दस्तक दी है।  मानसून की दस्तक देने से किसानो की  चिता भी  दूर हुई है  और किसान को खेत में जुताई में सहूलियत मिलेगी। किसान खेती का कार्य कर सकेंगे।  बता दें इस बार मानसून दो दिन की देरी से पहुंचा है. आम तौर पर चार महीने तक चलने वाले बारिश के मौसम की शुरुआत केरल में एक जून से होती है।

Post a Comment

0 Comments

close