राका महिला कॉंग्रेस का "आरोग्यम धनसंपदा" अभियान
अकोला- महानगर राष्ट्रवादी महिला कॉंग्रेस तथा जिला शल्य चिकित्सक के संयुक्त तत्वधान मे "आरोग्यम धनसंपदा" अभियान चलाया गया. राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जन्मदिन निमित्त राष्ट्रवादी महिला काँग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा रुपाली चाकणकर के सूचनानूसार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल एव स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे की अगुवाई मे एव पश्चिम विदर्भ निरीक्षक वर्षा निकम,जिला निरीक्षक सोनाली ठाकुर के सहयोग से राका महिला कॉंग्रेस अकोला महानगर एव जिला शल्य चिकित्सक के संयुक्त तत्वाधान मे "आरोग्यम धनसंपदा" अभियान संपन्न हुवा.इस स्वास्थ अभियान मे सेकडो नागरिको ने लाभ लेकर इस अभियान का स्वागत किया.शिबिर मे राष्ट्रवादी महिला कॉंग्रेस महानगर अध्यक्षा सौ.रीज़वाना शेख अज़ीज़ ने अपने विचार व्यक्त कर ज्येष्ठ नेता अजित पवार के जन्मदिन पर उपस्थित सभी को शुभकामना प्रदान की.
इस अवसर पर प्रदेश सदस्य विजय उजवणे,पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत पाटिल,पूर्व महानगर अध्यक्ष राजू मुलचंदानी,युवा नेता अज़ीज़ शेख सिकंदर, स्वास्थ उपसंचालक राजकुमार चव्हाण, शा. वै.महा.की अधिष्ठाता डॉ.मिनाक्षी गजभिये,जिला शल्य चिकित्सक डॉ.वंदना वसो,जिल्हा स्वास्थ अधिकारी डॉ.सुरेश आसोले,महिला उपाध्यक्षा सौ.लता वर्मा,पश्चिम विधानसभा अध्यक्षा मोनिका राऊत,पश्चिम ब्लॉक अध्यक्षा आशाताई जामने,पुर्व विधानसभा अध्यक्षा सौ. लीना मोहोड, अख्तर बेगम,सौ.कीर्ति नवलकार,अबरार खान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.
0 Comments