Header Ads Widget

सरकार हमेंशा किसानोें के साथ खडी है-कृषिमंत्री.... कृषिमंत्री दादाजी भुसे ने लिया नुकसानग्रस्त क्षेत्र का जाएजा

सरकार हमेंशा किसानोें के साथ खडी है-कृषिमंत्री 
कृषिमंत्री दादाजी भुसे ने लिया नुकसानग्रस्त क्षेत्र का जाएजा
अकोला-मुसलाधार बारीश से किसानों का बडी मात्रा मे नुकसान हुआ है। उन्हें तात्काल मदत देना आवश्यक है। उस संदर्भ मे पंचनामा शुरू है सरकार हमेशा किसानों के साथ है।  किसानों को  मदत देने संदर्भ मे जल्द ही मंत्रीमंडल स्तर पर निर्णय लिया जाएगा, ऐसा कृषी मंत्री दादाजी भुसे  ने  रविवार को आयोजित जाएजा  बैठक मे  स्पष्ट किया। जो भी किसानों ने  प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना का  संरक्षण लिया है, उन्होंने अपने नुकसान की जानकारी तात्काल बिमा वंâपनीयों को दे, साथ ही सरकारी  अधिकारी कर्मचारी इन्होंने भी  बिमाधारक किसानों की जानकारी जमा करके बिमा वंâपनीयों को दे, इसे प्राथमिकता से पुरा करें ऐसे  स्पष्ट निर्देश भी  भुसे ने दिए।
अकोला जिले मे हुई तेज बारीश से किसानों का बडी मात्रा मे नुकसान हुआ  है।उसका निरीक्षण करने के लिए  कृषीमंत्री भुसे यह जिला दौरेपर पर थे।उन्होंने इस संदर्भ मे जिल्हाधिकारी कार्यालय मे जाएजा बैठक लेकर  प्रशासन को निर्देश दिए। इस बैठक मे  जिल्हा परिषद अध्यक्ष प्रतिभाताई भोजने, विधान परिषद सदस्य आ. गोपिकिशन बाजोरिया, आ. अमोल मिटकरी,  विधानसभा सदस्य आ. नितीन देशमुख, डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषी विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ.विलास भाले, जिल्हाधिकारी निमा अरोरा, जिल्हा अधीक्षक कृषी अधिकारी डॉ. कांताप्पा खोत, निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 इसवक्त जिला अधीक्षक कृषी अधिकारी डॉ. खोत ने बताया की,जिले मे  ४ लाख ६४ हजार २२२ हेक्टर क्षेत्रपर खरिप की बुआई हुई है। कुल   ९६ प्रतिशत बुआई पुरी हो चुकी है। जिले मे ५२ मंडलो मे से  ३५ मंडलो मे भारी बारीश हुई है। जिससे  ७३१९ हेक्टर जमीन प्रभावित  होने का  प्राथमिक अंदाज है। तथा करीब ५
५ हजार हेक्टर क्षेत्र यह भारी बारीश से  बाधीत हुआ है। जिसके चलते फसलों का  नुकसान हुआ है। जिले मे  १ लाख ९० हजार किसानों ने  प्रधानमंत्री फसल बिमा  संरक्षण लिया है। ऐसी जानकारी इसवकत दी गई।, 

कृषिमंत्री दादाजी भुसे ने किया नुकसानग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण
  वितग कुछ दिनो मे जिले मे भारी बारीश होने से  खेती का बडी मात्रा मे नुकसान हुआ है। राज्य के  कृषीमंत्री दादाजी भुसे ने रविवार को भारी बारीश से  बाधीत  हुए म्हैसांग, रामगांव, दापुरा, अंबिकापूर, आपातापा, घुसर, उगवा व सुकोडा इन गावों  को भेट देकर नुकसान का निरीक्षण किया।  नुकसानग्रस्त क्षेत्र के किसानों से  संवाद साधकर उन्हें  दिलासा दिया। मुसलाधार बारीश से हुए नुकसान की जानकारी बिमा वंâपनीयों को तात्काल दे ऐसी अपील भी  पूर्व  सैनिक कल्याण व कृषिमंत्री दादाजी भुसे ले किसानों से की। जिले  मे हुई भारी बारीश एवं बाढ से हुए नुकसानग्रस्त गावों का इसवक्त निरीक्षण किया गया।
 इसवक्त विधायक  नितीन देशमुख, जिल्हाधिकारी निमा अरोरा, उपविभागीय अधिकारी निलेश अपार, जिल्हा कृषि अधिकारी कोताप्पा खोत  आदी की उपस्थिती थी। भारी बारीश केक कारण  नदी व नालों के किसानों स्थित किसानों का बडी मात्रा मे नुकसान हुआ है। इन क्षेत्रों के किसानों की समस्या को जानकार उन्हें पुरी तरह से सहकार्य करने का  आश्वासन कृषिमंत्री दादाजी भुसे ने दिया।

Post a Comment

0 Comments

close