स्थायी रूप से पशु चिकित्सा अधिकारी पद रिक्त
गंदगी के साम्राज्य में धर्मार्थ पशु चिकित्सालय
वडेगांव:- पशु चिकित्सा अधिकारी पद रिक्त होने और धर्मार्थ पशु चिकित्सालय के आसपास फैली गंदगी की तस्वीर है।जिस के कारण पशु मालिकों में नाराजगी दिख रही हैं।गांव में पशु पालकों की संख्या बड़े पैमाने पर होते हुए भी यहां स्थायी रूप से पशुधन कानूनी अधिकारी समूह का पद कुछ वर्षों से रिक्त हैं मिली जानकारी के आधार पर यहां का सरकारी अस्पताल एक बाहरी पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा चलाया जाता है।जिस के कारण यहां के पशु पालकों के उनके पशुओं का समय पर उपचार नहीं मिलता।परिणामस्वरुप पशुपालन को निजी तौर पर इलाज करना पड़ता है।यहां के अस्पताल में प्रभारी अधिकारी हफ्ते में कुछ दिन ही हाज़िर रहते हैं ऐसी जानकारी सामने आई हैं साथ ही कर्मचारी नियमित उपस्थिति के बावजूद पशु अधिकारियों की कमी के कारण जानवरों का इलाज नहीं होता।साथ ही याहान के धर्मार्थ पशू चिकित्सालय अस्पतल के आसपास क्षेत्र में गंदगी साम्राज्य बन जाने के कारण पशु पालकों को इस अड़चन का सामना करना पड़ रहा हैं जिस के कारण रोष व नाराजगी व्यक्त की जा रही हैं।
"यहां के सरकारी अस्पताल के रिक्त पद पर स्थायी पशुधन चिकित्सा अधिकारी होना ज़रूरी हैं और साथ ही ग्राम प्रशासन ने धर्मार्थ पशु चिकित्सालय के क्षेत्र में फैली गंदगी को भी हटाकर उसकी सफाई करना बेहद ज़रूरी हैं।"
डॉ.केशव सरप - धर्मार्थ पशु चिकित्सा अस्पताल,वाडेगांव
0 Comments