अकोला शहर की विभीन्न बैंको के सामने कर्मचारियों का निजीकरण को लेकर विरोध
अकोला : अकोला शहर समेत पुरे देश में दो दिवसीय हड़ताल रहेगी। जिसमे अकोला की विभीन्न बैंको के कर्मचारीयों ने अपना सहभाग लिया। इस आंदोलन प्रदर्शन मे सूपर्ण भारत की ७ संघटनाओं ने सहभाग लिया जिसमे युनायटेड फोरम द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया, आदर्श कॉलनी अकोला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र,अन्य बैंको ने अपना सहभाग लेकर जोरदार विरोध और घोषणाएं की गईं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा r एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है। युनायटेड यूनियन के १० लाख से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया की निजीकरण के खिलाफ है यह हमारा आंदोलन है। निजीकरण अर्थव्यवस्था के हित में नहीं, बैंक के हित में नहीं, न ग्राहकों के हित में, न बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में। बैंक का निजीकरण उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता है। बैंक निजीकरण किसी के हित में नहीं है, यही वजह है कि बैंक कर्मचारी इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। उपरोक्त प्रदर्शन के समय, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक कर्मचारियों के नेता,आदी की बडी संख्या मे उपस्थिती थी।
0 Comments