Header Ads Widget

अकोला वासियों के लिए खतरे की घंटी.... ओमिक्रोन ने दी दस्तक

 अकोला वासियों के लिए खतरे की घंटी...!

ओमिक्रोन ने दी दस्तक

अकोला: कोरोना के नए व्हेरियंटओमिक्रोन  के मरीजों की संख्या मे लगातार दिनोदिन वृध्दी हो रही है। अब ओमिक्रोन ने अकोला मे भी दस्तक दे दी है। रविवार दिनभर मे सरकारी मेडिकल कॉलेज मे स्थित प्रयोगशाला से प्राप्त  कोरोना संक्रमण जांच रिपोर्ट  (आरटीपीसीआर) १४५ प्राप्त हुई है। उसमे एक की रिपोर्ट पॉझिटीव्ह आई तथा एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, ऐसा  जिला अस्पताल एवं सरकारी मेडिकल कॉलेज द्वारा बताया गया है।आपको बतादे की,  दि. १८ को  अकोला मे पहुंची विदेश से आई एक महिला कोरोना बाधीत होने का सामने आया था। जिसके बाद उसकी जांच  ओमिक्रोन जांच करेन के लिए पुना को रिपोर्ट भेजी गई थी  जिसमे महिला की ओमिक्रॉन जांच करने के बाद  रिपोर्ट   पॉझिटिव्ह आने से सरकारी मेडिकल कॉलेज ने स्पष्ट किया है। कल हुई  रॅपिड अ‍ॅटीजेन टेस्ट मे किसी की भी रिपोर्ट पॉझिटीव्ह नही आई। जिसके चलते अब कुल  संख्या ५७९०९ हो गई है।  ऐसी जानकारी सरकारी मेडिकल एवं जिला अस्पताल सुत्रों ने दी है। 

दुबई से लौटे मरीज की रिपोर्ट ओमीक्रॉन पॉझिटिव्ह

इसबिच  अकोला मे दि. १८ को दाखिल हुई एक  कोरोना बाधीत महिला की  ओमिक्रॉन जांच रिपोर्ट  पॉझिटिव्ह  आई होने का सरकारी मेडिकल कॉलेज मे स्पष्ट किया गया है। यह  महिला दुबई से यात्रा करके आई थी। फिलहाल मरीज की स्थिती उत्तम होने का सरकारी मेडिकल सुत्रों ने दी है। 

एक पॉझिटीव्ह

दिनभर मे एक पुरूष की रिपोर्ट पॉझिटीव्ह आई है। वह अकोला मनपा क्षेत्र निवासी है। ऐसी जानकारी सरकारी मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई है।

एक की मौत

इसबिच कल १ की मौत हुई है। यह मरीज  ६० वर्षीय पुरुष है वह निवासी  दहिहांडा को होने का सामने आया है। ल उन्हें  दि. १८ डिसेंबर  को अस्पताल मे भतीa किया गया था।

६ पर उपचार जारी

जिले मे कुल  पॉझिटीव्ह रिपोर्ट की सुख्या  ५७९०९ है उसमे ११४२  मृत हुए है। तथा  ५६७६१ लोगो को  डिस्चार्ज दिया गया है। फिलहाल ६ लोगो पर उपचार  चल रहा है। ऐसी जानकारी जिला अस्पताल एवं सरकारी मेडिकल कॉलेज द्वारा दी गई है।



Post a Comment

0 Comments

close