पुलवामा शहीदों को याद करके मनाया शहादत दिवस
अकोला : स्थानीय अकोट फाइल परिसर में पुलवामा हमले में हुए शहीदों को याद कर सोमवार को शहीदों की शहादत डे मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार सैय्यद ज़मीर जेके ने कहा कि वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां न दी होती तो आज हम आजादी की खुली हवा में सांस नहीं ले रहे होते। जिस पश्चिमी सभ्यता के कारण हमारा देश सदियों तक गुलाम रहा,आज हमारा युवा वर्ग उसी का शिकार हो रहा है और वेलेंटाइन- डे मनाकर हमारी संस्कृति को भूलता जा रहा है। शहीदो की प्रतिमाओं पर फूल की मालाएं भी चढ़ाई गई तथा शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार सैय्यद जमीर जेके एवं जन लोकशाही संघटन के संस्थापक अध्यक्ष सैय्यद नासीर थे। प्रमुख अतिथि के रूप में अकोट फाइल पुलिस निरीक्षक महेंद्र कदम थे उन्होंने शहीदों को नमन किया ।महाराष्ट्र राज्य रुग्णसेवक संघटना के अकोला जिल्हा प्रसिद्धि प्रमुख समीर खान, ने कहा कि 14 फरवरी को भी कुछ देशभक्त शहीद हुए थे आगे उन्होंने कहा है कि आज के युवाओं को वैलेंटाईन डे नहीं बल्कि शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन कर उन शहीदों को याद भी किया गया। उक्त श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रमके आयोजन इंजीनियर तथा पत्रकार अवेज़ सिद्दीकी,महाराष्ट्र राज्य रुग्णसेवक व श्रमिक कामगार संघटना के अकोला जिल्हा प्रसिद्धि प्रमुख समीर खान,ने किया था इस अवसर पर कॉग्रेस नेता इस्माइलभाई टीवी वाले,युवा नेता महमूद खान पठान,पर्सनालिटी डेवेलपमेंट कोच शाहनवाज,रुग्णसेवक उमेश इंगळे,बंडूदादा वानखड़े,सैय्यद रहीम उर्फ बाबा सेट,पत्रकार,सैय्यद जहीर, शौकत अली शौकत,कु.सुमैया अली,आसिफ खान (डीजे),सैय्यद निज़ाम,सैय्यद जुबेर,आदि उपस्थित थे।
0 Comments