Header Ads Widget

अच्छी खबर: गृहणियों के लिए सुनहरा अवसर

अच्छी खबर: गृहणियों के लिए सुनहरा अवसर
नूरजहां सिलाई क्लासेस द्वारा कपड़ों की प्रदर्शनी और बिक्री कार्यक्रम
अकोला-आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी कि गुलाम नबी गुलाम हुसैन वेलफेयर सोसाइटी ने महिलाओं और लड़कियों के लिए चार महीने का सिलाई प्रशिक्षण वर्ग (नूरजहां सिलाई वर्ग) आयोजित किया जो 1 दिसंबर, 2021 को शुरू हुआ और 31 मार्च, 2022 को सफलतापूर्वक  समाप्त हुआ। इन चार महीनों के प्रशिक्षण के दौरान जो कपड़े लड़कियों और महिलाओं द्वारा बनाए गए थे, अब 1 अप्रैल, 2022 को कपड़ों की प्रदर्शनी और बिक्री का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।
 कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना और उनकी व्यवसाय करने की क्षमता को बढ़ावा देना है। मैं आप सभी से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेकर लड़कियों और महिलाओं को प्रोत्साहित करें।
 धन्यवाद
हिना खान (अकोला)

Post a Comment

0 Comments

close