Header Ads Widget

ऑल वेदर लैंडिंग के साथ अकोला का हवाई अड्डा जल्द शुरू होने की संभावना

ऑल वेदर लैंडिंग के साथ अकोला का हवाई अड्डा जल्द शुरू होने की संभावना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में अकोला व अमरावती हवाई अड्डे पर हुआ विचार विमर्श
अकोला- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वी.के सिंह और अधिकारियों से अमरावती एवं अकोला हवाई अड्डे के संदर्भ में उच्च स्तरीय बैठक ली गई। भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यात्री एवं माल यातायात हवाई जहाजों की लिए बड़ी रन पट्टी और ऑल वेदर टेक ऑफ लेंडीग सुविधा करने की सूचना गडकरी ने अधिकारियों को दी। विधायक वसंत खंडेलवाल, विधायक राजेंद्र पाटनी इस बैठक में उपस्थित थे। अकोला शिवनी हवाई अड्डा यह ऑल वेदर अर्थात सभी प्रकार के मौसम में उपलब्ध होने वाला हवाई अड्डे के रूप में विकसित हो सकता है। जिसको लेकर  मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नागरी उड्डयन केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह की उपस्थिति मे  विशेष बैठक का आयोजन किया गया था।
जिसमें विधायक वसंत खंडेलवाल, विधायक राजेंद्र पाटनी, एयरपोर्ट अथॉरिटी चेयरमैन संजय कुमार, एविएशन सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेट्री, अकोला जिलाधिकारी नीमा अरोरा, अमरावती जिलाधिकारी पवनीत कौर, महाराष्ट्र एविएशन सेक्रेटरी वलसा नायर, महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक दिल्ली में संपन्न हुई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अकोला में उड़ान पुल के उद्घाटन के लिए आए थे तब उन्होंने अपने भाषण में हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए और विकास को लेकर आश्वासन दिया था। उसका पाठपूरावा विधायक वसंत खंडेलवाल ने मंत्री नितिन गडकरी के पास लगातार किया। इसी के मद्देनजर  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के  सफल प्रयासों के बाद इसे सफलता मिलि। भविष्य में यात्री एवं यातायात की जरूरत को देखते हुए अकोला हवाई अड्डा ऑल वेदर टेकऑफ और लैंडिंग सुविधा शुरू करने की सूचना इस वक्त नितिन गडकरी ने अधिकारियों को दी। उसी के साथ  विधायक  खंडेलवाल ने नाइट लैंडिंग टेक आँफ के लिए भी अकोला हवाई अड्डा शुरू करने की मांग की। इस वक्त हवाई अड्डा यह ऑल वेदर लैंडिंग सुविधा के साथ उपलब्ध होने की अनुमति दी गई उसी के साथ हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की समस्याओ को भी हल  किया  गया।

Post a Comment

0 Comments

close