सती धाम के मंगलपाठ मे भक्तिमय हुवा चुनरी उत्सव
अकोला- स्थानीय राणी सती धाम मे चल रहे दादी के भादवा उत्सव मे मुंबई के भजनकार प्रमोद शर्मा ने अपने संगीत टीम समेत दादीपर आधारित मंगलपाठ प्रस्तुत किया.यह मंगलपाठ दि 24 अगस्त नित्य दोप 3 बजे तक चलेगा.इस मंगलपाठ मे मंगलपाठकार शर्मा ने दादी का चुनरी उत्सव प्रस्तुत किया.इस समय महिलांओ ने दादी समीप लाल चुनरी ओढकर फेर मंगलपाठ गाया. इस समय सामूहिक नृत्य भी किया गया.इस प्रसंग पर उपस्थित महिलाओ को बधाई एवं मेहंदी कोन वितरित किया गया.इस उत्सव मे यजमान आनंद द्वारकदास अग्रवाल ने भजनकार शर्मा का स्वागत किया.धाम परिसर मे दि 25 अगस्त को दोप 4 बजे कोलकाता के महेंद्र स्वामी की भजन संध्या आयोजित की हैं.दादी का मुख्य उत्सव दि 26 अगस्त को होकर इस दिन दोप 4 बजे हवन कार्यक्रम एवं सायं 7 बजे दादी का छपन्न भोग दर्शन उत्सव होगा.शनिवार दि 27 अगस्त को सु 8 बजे भादवा अमावस्या पूजन होगा एवं सु 10 बजे सामूहिक सुंदरकांड संपन्न होगा.
दोप 2-30 बजे महिलाओ का सामूहिक मंगलपाठ होगा.इस उत्सव के यजमान के रूप मे जगदीश मित्तल,श्रीमती कमलादेवी द्वारकदास अग्रवाल, कैलाशचंद्र अग्रवाल,त्रैलोकचंद्र अग्रवाल, बनवारीलाल बजाज,पुरुषोत्तम पसारी,श्रीमती तारादेवी अग्रवाल, नंदकिशोर खेतान,अशोक धानुका,मोहनलाल अग्रवाल,मयूर खत्री,मनोज बगडीया,अजयकुमार केडीया,सौ सपना गुप्ता,डॉ यश केडीया, विद्याधर बालमुकुंद अग्रवाल आदी सेवारत हैं.राणी सती धाम के सर्वसेवाधारी जगदिश बाछुका,नवीन झुनझुनवाला की उपस्थिती मे सम्पन्न भजनकार प्रमोद शर्मा के मंगलपाठ मे शोभा अग्रवाल,शीला खेतान,शोभा केडीया,किरण शर्मा,चंदा तिवारी,निर्मला पंडित, शकुंतला गोयनका, सुरभी लोहिया,शामा अग्रवाल,उमा गुप्ता,मंगला बाछुका,उमा बाछुका, विमला रुंगटा, लेखा रुंगटा,महीमा अग्रवाल, ललिता अग्रवाल,राधा अग्रवाल, शीतल अग्रवाल,संगीता अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल,उजवला तिवारी,संध्या अग्रवाल,सीमा साव,मीना कागलीवाल, कल्पना कागलीवाल,डॉ ममता अग्रवाल,संगीता प अग्रवाल,रमा रुहातीया, आशा लोहिया समेत असंख्य महिलाये उपस्थित थी .
0 Comments