मॉडर्न इंग्लिश हाईस्कूल अकोला में अत्याधुनिक हथियार प्रदर्शनी अथवा सेल्फ डिफेंस सेमिनार
अकोला - लोकहित माइनॉरिटी एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित मॉडर्न इंग्लिश हाईस्कूल गोवर्धन प्लॉट गंगानगर अकोला में 12 अगस्त 2022 शुक्रवार को आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अत्याधुनिक हथियार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकहित माइनॉरिटी एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री एम.बी.एल. अरब ने की प्रमुख अतिथि के रूप में पुलिस प्रशिक्षण विभाग के उप अधीक्षक/उप प्राचार्य श्री सुनील लाहीगुडे, संस्था की वित्त संचालिका श्रीमती डॉ. कनीज़ आएशा अरब, अथवा सी.ई.ओ श्री अजमत अली देशमुख उपस्थित थे। पुलिस निरीक्षक श्री प्रवीण शिंदे, श्री संतोष चौधरी, सहायक पुलिस निरीक्षक सोनाली जगताप, श्री मजीद शेख, राखीव पुलिस निरिक्षक, मुकेश माहुले पुलिस हवलदार साजिद अब्दुल, विलासराव घाईट, अली चौहान, प्रसाद रुचके, अशफाक चौहान ने सहयोग दिया।
आधुनिक हथियार प्रदर्शनी का परिचय श्री मजीद शेख राखिव पुलिस निरीक्षक ने किया। पॉस्को एक्ट के तहत महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अत्याचार निवारण अधिनियम का परिचय सोनाली जगताप सहायक पुलिस निरीक्षक ने दिया। ड्रग्स के बुरे प्रभाव, साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में श्री संतोष खोदरे पुलिस निरीक्षक ने बच्चों के साथ संवाद किया ड्रग्स के बुरे प्रभाव के बारे में प्रवीण शिंदे पुलिस निरीक्षक ने जानकारी दी ।
मुख्य अतिथि श्री सुनील लाहीगुडे डी.वाई.एस.पी./उप प्राचार्य ने बच्चों को बड़ी सोच, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा जीवन में सफल होने के लिए ये तीन मंत्र सिखाएं। संस्था अध्यक्ष एम.बी.एल. अरब सर ने अपने अनमोल शब्दों से बच्चों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के प्राथमिक और माध्यमिक विभाग की मुख्य अध्यापिका शबाना आसिफ शेख, कमरुन्निसा आमिर अली, उप मुख्य अध्यापिका फिरदोस फातिमा, प्री प्राइमरी कोऑर्डिनेटर शाहिना अंजुम, नवाज शरीफ, मो. सलीम देशमुख, शिल्पा रौराले, मोहसिन खान, शेख अहमद, अख्तरुननिसा, निकहत फरहीन, मेहवश तज़ीन, मसीरा अफीफ, अलीज़ा रहमान, जीतेंद्र दामोदर आदि शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिल्पा रौराले और फिरदौस फातिमा ने किया।
आभार प्रदर्शन स्कूल के सीईओ श्री अजमत अली देशमुख ने किया।
0 Comments