मारवाडी युवा मंच का गणराया अवॉर्ड सम्पन्न
अकोला- अ.भा. मारवाडी युवा मंच अकोला जिला इकाई की ओरसे खंडेलवाल भवन मे गणराया अवॉर्ड वर्ष 2020 एवं 2021का पुरस्कार वितरण उत्साह से संपन्न हुवा.इसमे विगत दो वर्ष के प्रलंबित गणेश मंडलो को प्रबोधनात्मक प्रस्तुतिकरण हेतू पुरस्कार वितरीत किये गये. अ.भा. मारवाडी युवा मंच के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता की अध्यक्षता मे संपन्न हुये इस पुरस्कार वितरण मे उद्घाटक के रूप मे विधायक. डॉ रणजित पाटील थे एवं प्रमुख अतिथी के तौर पर पूर्व विधायक बबनराव चौधरी,सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष एड.मोतीसिह मोहता, खंडेलवाल चॅरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश खंडेलवाल, खंडेलवाल वैश्य सभा के अध्यक्ष मनोज खंडेलवाल,मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष सिद्धेश मुरारका,मनोज अग्रवाल,आदी मान्यवर उपस्थित थे.
कार्यक्रम मे विगत दो वर्ष मे प्रबोधनात्मक झाकिया प्रस्तुत करनेवाले गणेश मंडलो को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया.प्रथम सन 2020 के पुरस्कार मे श्री गणेशोत्सव मंडळ,डेल्टा टिव्हीएस,एकता गणेशोत्सव मंडल के लालबाग का राजा, नेकलेस रोडचा राजा, मारवाडी प्रेस गणेशोत्सव मंडल,अर्जुन समाज गणेशोत्सव मंडल,आझाद गणेशोत्सव मंडल, श्री बालगोपाल गणेशोत्सव मंडल, उदय नाईक हॉस्पिटल गणेशोत्सव मंडल,लोकमान्य गणेशोत्सव मंडल, बालक गणेशोत्सव मंडल,विश्वकर्मा गणेशोत्सव मंडल तथा श्री बजरंग गणेशोत्सव मंडल को पुरस्कार प्रदान किये गये.सन 2021 के पुरस्कार मे श्री गणराज गणेशोत्सव मंडल,रिद्धी सिद्धी गणेशोत्सव मंडल, स्वराज गणेशोत्सव मंडल,जनता बँक,कल्याण गणेशोत्सव मंडल,महाभारत गणेशोत्सव मंडल,वीर भगतसिंग गणेशोत्सव मंडल,श्री हनुमान व्यायाम क्रीडा मंडल,आदर्श गणेशोत्सव मंडल, काला मारोती गणेशोत्सव मंडल,श्री बाल गोपाल गणेशोत्सव मंडल अकोला अर्बन बँक को पुरस्कार प्रदान किया गया.उक्त पुरस्कार स्व श्रीनिवास कागलीवाल, स्व सारितादेवी सुनारीवाल,शामसुंदर खंडेलवाल,स्व. गुलाबचंद गुप्ता,स्व अमोल चांडक,स्व रामेश्वर खंडेलवाल,स्व अंकिता गोयनका,स्व किशोर खत्री, योगेश खंडेलवाल,स्व किरण ककरनिया,स्व निर्मला देवी अग्रवाल,सीए रमेश चौधरी,स्व एड देवकीनंदन मोर,स्व रमनलाल गुप्ता, स्व गोदावरी बोर्डीवाल,स्व भगवानदास अग्रवाल आदीं के स्मृतीमे प्रदान किये गये. प्रकल्प प्रमुख के रूप मे स्वप्नील जैन,रोहित रुंगटा,लवेश कागलीवाल,सर्वेश अग्रवाल,प्रतुल भारुका,ऋषी अग्रवाल,नेमीचंद अग्रवाल आदी उपस्थित थे.संचालन स्वप्नील जैन ने एवं आभार सुनील शर्मा ने माना.इस समय मारवाडी युवा मंच के सचिव नमन खंडेलवाल,कोषाध्यक्ष भूषण अग्रवाल,जितेंद्र बोरा,शिवम अग्रवाल,कृष्णा तातीया,रितेश चौधरी, रोहित गुप्ता,ऋषी अग्रवाल,सदस्य संजय अग्रवाल, कुंजीलाल सुनारीवाल,संतोष छाजेड़,निलेश बोर्डीवाल हरीश खंडेलवाल,शाम वर्मा,प्रदीप रांदड,अभिषेक अग्रवाल,गोपाल टेकडीवाल,अमोल ककरानीया,योगेश गोयल, अभिषेक अग्रवाल,सूरज काबरा,केतन गुप्ता, अभीजीत गोयनका समेत बहुसंख्य गणेश मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित थे.
0 Comments