अकोला मे फिर से शुरू होने जा रहा है रेलवे माल धक्का....!
विधायक वसंत खंडेलवाल के प्रयासों को मिली सफलता
अकोला-रेलवे मालधक्का कुछ कारणों के चलते विगत 2 सालों से बंद था व इस मालधक्के को अकोला शहर रेल्वे स्थानक से शिवनी में स्थानांतरित किया गया था। अब फिर से अकोला रेल्वे स्थानक पर यह मालधक्का विधायक खंडेलवाल के प्रयासों से शुरू होने जा रहा है। यह माल धक्का अकोला में फिर से आने का कारण यह है कि शिवनी रेलवे स्टेशन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था रेलवे स्टेशन में शेड व गोदाम की व्यवस्था नहीं होने से आने वाले माल की बड़ी मात्रा पर खराबी होने की घटना कुछ दिनों पहले सामने आई थी। जिसका नुकसान व्यापारियों के साथ कई लोगों को बैठा था।
इसी कारण से माल धक्का फिर से अकोला में ही शुरू हो ऐसी मांग उठ रही थी। इसकी दखल विधायक वसंत खंडेलवाल ने ली व इस मांग को ध्यान में रखकर लगातार रेलवे मंत्रालय से पाठपूरावा किया जिसके बाद धक्का शुरू करके अत्यावश्यक रहने वाली सभी पहलुओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा। विधायक वसंत खंडेलवाल के अथक प्रयासों से यह धक्का शुरू करने के आदेश रेलवे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिलभद्र गौतम ने दिए हैं। यह आदेश से माल धक्का फिर से अपने पहले रूप में आ जाएगा।
इस प्रकार विधायक खंडेलवाल द्वारा किए गए कार्यों सभी ओर सराहना की जा रही है व धक्के से संबंधित कुछ संगठनाए उनका सत्कार करने का भी सोच रही है। इस संबंध में जब ठेकेदार व व्यापारी तथा हमलों से विचार जानने की कोशिश की गई तो सभी ने कहा कि माल धक्का यहां आने से आसानी से सभी सुविधा मिल जाएंगी एवं निर्माण होने वाली समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
0 Comments