Header Ads Widget

Ramdev Baba's birth anniversary celebration in Ramdev Baba Shyam Baba temple: रामदेवबाबा शामबाबा मंदिर मे रामदेवबाबा जन्मोत्सव का जल्लोष

Ramdev Baba's birth anniversary celebration in Ramdev Baba Shyam Baba temple: रामदेवबाबा शामबाबा मंदिर मे रामदेवबाबा जन्मोत्सव का जल्लोष

अकोला-रामसापिर रामदेवबाबा का स्थानीय  स्थानीय गीता नगर के रामदेवबाबा शामबाबा मंदिर मे भक्तीमय जन्मोत्सव मनाया गया.मंदिर मे चल रहे आचार्य श्यामदेव शास्त्री के रामदेवबाबा कथा के चतुर्थ सत्र मे आचार्य श्यामदेव शास्त्री ने अजमलजी की कथा प्रतिपादित की.इस कथा मे भगवान रामदेवबाबा का जन्मोत्सव सम्पन्न हुवा.इस समय बालक रामदेवबाबा की विहंगम झाकी साकार की गयी.इस मे बाल रामदेवबाबा की भूमिका बालक अयांश अग्रवाल ने साकार की.इस समय यजमान नेहा पल्स के संतोष नथमल गोयनका,सौ पुष्पा गोयनका, तुषार गोयनका ने झाकी की पूजाविधी मे सहभाग लिया.इस समय पालना पूजन किया गया.इस दिव्य झाकी को देखने मंदिर परिसर मे महिला पुरुष भकतो की भीड उमड पडी. इस सत्र मे पु.शास्त्री ने अजमल के दुखो की कथा,रामदेवबाबा जन्मोत्सव, छपन्न भोग की झाकी साकार की गयी. इस सत्र मे पूज्य शास्त्री ने अनेक दार्शनीक तत्व को विशद किया. 

उन्होने गोमाता का सदा संवर्धन एवं रक्षण करने को कहा.गोवंश केवल कृषी सेवा हेतू ही उपयोग नही अपितू वह मानव के जीवन को प्रभावित करनेवाली शक्ती होने की जाणकारी उन्होंने दी.

सत्र का प्रारंभ मुख्य यजमान नेहा पल्स  के संतोष नथमल गोयनका,सौ पुष्पा गोयनका, तुषार गोयनका के पूजाविधी से हुवा.पं राघव द्विवेदी ने इस विधी को साकार किया.दि 5 सप्टेंबर तक नित्य दोप 3 से साय 6 तक चलनेवाली इस अद्भुत कथा का बडी संख्या मे लाभ लेने का आवाहन रामदेवबाबा-शामबाबा सेवा समिती के समस्त पदाधिकारीयो ने किया.

Post a Comment

0 Comments

close