Radhika Majethia becomes Garba Queen of Mungilal's Garba Festival: मुंगीलाल के गरबा महोत्सव की गरबा क्वीन बनी राधिका मजेठीया
उपविजेता रही रुपारेल, संघवी,बगथरिया, वोरा
अकोला-श्री गुजराती नवरात्री महोत्सव समिती की ओरसे महानगर के मुंगीलाल बाजोरिया विद्यालय मैदान मे आयोजित गरबा महोत्सव के नवमी के रात्री संपन्न हुये गरबा महोत्सव मे राधिका मजेठीया महोत्सव की गरबा क्वीन बनी. महोत्सव की उपविजेता हेमांशी रुपारेल व हिताक्षी संघवी रही. तृतीय स्थान मयुरी बगथरिया एवं पूजा वोरा ने प्राप्त किया. विजेताओ को एस आर फिटनेस की ओरसे भव्य पारितोषिक मान्यवरो के हाथो बहाल कर समिती की ओरसे उनका गौरव किया गया.इस महोत्सव मे नित्य 5 महिला स्पर्धको को चुना गया.नवमी तक 45 स्पर्धक इसमे समिल्लीत हुये थे.अंतिम नवमी के समारोपीय उत्सव मे उत्कृष्ट नृत्य, खेल,पेहराव,कसब आदी गुण मिलाकर 5 महिला स्पर्धको को चुना गया.इस समापन उत्सव मे नऊ दिन समिल्लीत हुये सभी महिला स्पर्धको को भूमीती प्रतिष्ठान की ओरसे पारितोषिक प्रदान किये गये.
इस समापन मे नागरिक महिला-पुरुषो ने गरबा प्रांगण मे भारी संख्या मे भीड की.स्पर्धा परीक्षण सौ अर्पिता अग्रवाल एवं कु करिष्मा वासराणी ने बखुबी किया.श्री गुजराती नवरात्री महोत्सव समिती की ओरसे आयोजित इस गरबा महोत्सव के समापन कार्यक्रम मे हरीश लाखानी ने अपना मनोगत व्यक्त किया.कोविड पश्चात गुजरात की अस्सल लोककला एवं संस्कृती नागरिको को महोत्सव के माध्यम से समिती ने उपलब्ध की हैं.इस महोत्सव का स्वागत महानगर के सभी वर्गो ने की हैं.यह महोत्सव सफल करने हेतू सहयोग के लिये लोकप्रतिनिधी, जिला तथा पुलीस प्रशासन, सामाजिक,स्वयंसेवी संस्था,दृक्श्राव्य माध्यम एवं नागरिको का आभार मानते हुये अपने कारभारी मंडल सदस्यो का परिचय दिया.उपस्थितो ने आरती कर माता से राष्ट्रपर कोई भी संकट न आने की एवं सभी के कल्याण एवं प्रगती की कामना कर नवरात्र महोत्सव का भक्तीभाव मे समापन किया.समापन कार्यक्रम का आभार हेमेंद्र राजगुरू ने माना.
इस नऊ दिवसीय महोत्सव को सफल करने हेतू श्री गुजराती नवरात्री महोत्सव समिती के अध्यक्ष वालजी भाई पटेल,हरीश लाखानी, हेमन्द्र राजगुरू,महिला मंडल अध्यक्ष शीतल रुपारेल,अनिशाबेन वखारीया,दिलीपभाई सोनी, आशिष वखारीया,विनोदभाई धाबलिया,मनोज भीमजियानी,अरविंदभाई पटेल,भरतभाई मकवाना, किरीट शाह, पराग शाह,पियुष संघवी,अमरिश पारेख, कपिल ठक्कर,जगदीश पटेल,विशाल शाह,दर्शन शाह,भारतू भाटिया,रमेश पटेल,विजय शाह,अशोक पटेल,जयंत संघवी, विमल जैन,राजीव राजगुरू, विशाल वोरा,हिरेन सोनी,शैलेश भाटिया,सुदेश शाह,हितेंद्र सोमैय्या,मुकेश कोठारी,हार्दिक कोरडीया, रुपलबेन लोटिया,किरणबेन मेहता,निलीमाबेन वोरा, हंसाबेन पटेल,निताबेन संघवी,धर्मिष्ठाबेन वखारीया, दिनाबेन शाह,शारदाबेन परमार,मानिषाबेन जोशी, गीतांबेन भंडारी,नर्मदाबेन पटेल, छायाबेन लाखानी, हिनाबेन राजगुरू,रमाबेन सोनी,दीपबेन धाबलिया, संगीताबेन भीमजियानी,अल्पाबेन पटेल,पारुलबेन मकवना,रंजनबेन पटेल,गीताबेन ठक्कर,रानुबेन पटेल,उषाबेन पटेल,हंसाबेन भाटिया, जागृतीबेन भाटिया समेत समस्त पदाधिकारीयो ने मेहनत की.
0 Comments