DEMU train ran for Akola-Akot...! अकोला-अकोट के लिए दौडी डेमू ट्रेन ...!
कोच वाली पैसेंजर को लोको रिवर्सल नहीं होने से उसे हटाया गया
अकोला-अकोला शहर को अकोट से जोड़ने के लिए हाल ही में कुछ दिनों पहले यात्री ट्रेन शुरू की गई थी किंतु अब उसकी बजाय अकोला से अकोट डेमू ट्रेन चलाने का निर्णय दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय द्वारा लिया गया है। जिसके चलते 21 दिसंबर को अकोला से डेमू ट्रेन अकोट के लिए दौड़ी। आपको बता दें कि अकोला से अकोट जाने के लिए गांधीग्राम की पूर्णा नदी में बने पूल में अचानक दरार आने से उसमे यात्रियों की आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।
जिसके बाद नागरिकों ने तथा स्थानीय लोकप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन तक अकोला से अकोट ट्रेन चलाने की मांग की थी जिसको लेकर 7 डिब्बों की पैसेंजर ट्रेन शुरू की गई थी हालाकी इस मार्ग का कार्य पूरा होने को लगभग ढाई वर्ष का समय बीत चुका है किंतु अब तक रेल प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर रेल शुरू नहीं की गई थी नतीजतन आखिरकार बढ़ती लोगों की मांग को देखते हुए अकोला से अकोट ट्रेन शुरू हुई अब पैसेंजर ट्रेन की जगह डेमू ट्रेन ने ले ली है। अब रोजाना अकोला से अकोट जाने वाले यात्रियों को डेमू ट्रेन से सफर करना होगा। इसका मुख्य कारण यह है कि अकोट रेलवे स्टेशन पर लोको रिवर्सल की सुविधा नहीं होने से ट्रेन की दोनों दिशाओं में इंजिन लगवाए गए थे एक ही ट्रेन के लिए दो इंजनों के व्यस्त होने का ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे प्रशासन ने इस रेलमार्ग में साधारण कोच को हटाते हुए इस मार्ग पर 2 दिशाओं में दौड़ने वाली डेमू ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। जिस पर बुधवार 21 दिसंबर से अमल हुआ।
नियमित समय से दौड़ेगी ट्रेन
अकोला से अकोट जाने के लिए जो समय रेलवे प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया था। वही समय पर डेमू ट्रेन दौड़ेगी उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है 21 दिसंबर से डेमू ट्रेन सुबह 7:00 बजे अकोट के लिए प्रस्थान करेंगी जो वापसी में अकोट से चलकर सुबह 10:00 बजे अकोला पहुंचेगी उसी तरह दूसरी फेरी की शुरुआत शाम 6:00 बजे से होकर अकोट पहुंचने के बाद वहां से रात 8:00 बजे रवाना होकर अकोला पहुंचेगी।
0 Comments