Header Ads Widget

Akola Muncipale Corporation action in Mata Nagar:माता नगर मे अतिक्रमण की कार्रवाई, स्वयं से निकाला अपना अतिक्रमण

Akola Muncipale Corporation action in Mata Nagar:माता नगर मे अतिक्रमण की कार्रवाई, स्वयं से निकाला अपना अतिक्रमण

नागरिकों में देखने को मिला रोष
अकोला- शहर में दाना बाजार में की गई अतिक्रमण विभाग द्वारा कार्रवाई के बाद अब दूसरी बड़ी कार्रवाई माता नगर परिसर में अंजाम दी गई। जहां पर शनिवार सुबह से ही अतिक्रमण पर कार्रवाई करने हेतु मनापा के गजराज मौके पर पहुंच गए थे। साथ में पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त लगा हुआ था किंतु नागरिकों का रोष देखते हुए अतिक्रमण की कार्रवाई मे बाधाएं भी निर्माण हुई। हालांकि माता नगर वासियों द्वारा स्वयं से ही अपना अतिक्रमण हटाने का कार्य सुबह से ही शुरु था तथा वह आग्रह करते दिखाई दे रहे थे कि हमें हमारा सामान खुद से निकालने दिया जाए। जिसमें मनपा के अधिकारियों द्वारा भी उन्हें मोहलत दी गई। बहुचर्चित रामदास पेठ पुलिस स्टेशन को लगकर माता नगर में सुबह इस कार्रवाई को आरंभ किया गया। 
आपको बता दें कि अकोला शहर के मध्य भाग में रहने वाला माता नगर का यह परिसर बहुत दिनों पहले  मोकला था। अतिक्रमण की कई जगह पर महापालिका मराठी बच्चों की शाला क्रमांक 7 एप्पल गार्डन  मे जगह  अतिक्रमण धारको को खाली करने के लिए 5 जनवरी से और 3 दिनों का समय अवधि दिया गया किंतु निवासियों द्वारा न्यायालय में पहुंचने के कारण इस कार्यवाही में स्टे लाने के बाद उसी तरह अकोला मनपा आयुक्त के छुट्टी पर जाने के कारण  अतिक्रमण की कार्रवाई रोकी गई आगामी सोमवार को अकोला महापालिका का आयुक्त कविता द्विवेदी ने पदभार संभालते इस कार्रवाई का आरंभ किया।


 जिसके चलते सभी अकोला वासियों की  नजर लगे माता नगर के अतिक्रमण को निकालने की आखिर शनिवार सुबह से ही कार्रवाई को आरंभ किया गया जिसमें कम से कम 80 घरों पर बुलडोजर और गजराज चलाते हुए अनधिकृत झोपड़ियों को हटाने का कार्य आरंभ किया गया किंतु स्थानीय निवासियों ने  स्वयं से अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था।  किसी भी प्रकार के अनुचित घटना ना हो इसकी पूरी खबरदारी लेते हुए अकोला महानगर पालिका द्वारा तगड़ा पुलिस बंदोबस्त मांगा गया था इस कार्यवाही को शुरुआत किया गया इस कार्यक्रम मे पुलिस निरीक्षक किशोर शेलके,  अकोला शहर के अन्य पुलिस स्टेशन से पुलिस कर्मचारी इस स्थान पर मौजूद थे। इस कार्रवाई की बीच यातायात को बाधा निर्माण ना हो इसलिए यातायात विभाग द्वारा बैरिकेड लगाकर सड़क बंद की गई थी आखिर नियम तो नियम होता है इस दौरान  दिखाते हुए अकोला महापालिका आयुक्त द्विवेदी के आदेश पर  पुलिस बंदोबस्त में अतिक्रमण को जमीन ध्वस्त किया गया। 


माता नगर वासियों के छलके आंसू
अपना आशियाना टूटने का सबसे ज्यादा असर माता नगर वासियों को होना लाजमी है क्योंकि जहां पर वह अपना गुजर-बसर करते थे उस पर मनापा का गजराज चल गया तथा उनका पूरा संसार तहस-नहस हो गया। जिसके चलते कई महिलाएं रोती हुई नजर आई तो कई महिलाओं व पुरुषों में गुस्सा देखने को मिला। तथा माता नगरवासी यही कह रहे थे कि अब वह घर से बेघर हो गए हैं अब वह कहां जाए उन्हें प्रशासन द्वारा निवारा उपलब्ध करा कर दिया जाए ऐसी मांग करते हुए नजर आए।
इन अधिकारी कर्मचारियों का समावेश

अतिक्रमण की कारवाई मे रामदास पेठ पोलीस स्टेशन के पोलीस निरीक्षक किशोर शेळके तथा रामदास पेठ पोलीस स्टेशन के पोलीस कर्मचारी . तथा आर सी पी कर्मचारी उपस्थित थे। तथा अकोला महानगरपालिका के पूर्व झोन क्षेत्रीय अधिकारी टॅक्स अधीक्षक विजय पारतवार, उत्तर झोन क्षेत्रीय अधिकारी विठ्ठल देवकते, नगर रचना विभाग के अधिकारी राजेंद्र टापरे. संदीप गावंडे. दमकल विभाग के अधिकारी. हारून मणियार . प्रसिद्धी अधिकारी भरत शर्मा.महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग के  सहा.अतिक्रमण अधिकारी प्रवीण मिश्रा, चंद्रशेखर इंगळे . अतिक्रमण विभाग के सुरक्षा रक्षक रूपेश इंगळे, वैभव कवाडे, सै.रफीक, योगेश कंचनपुरे, स्‍वप्‍नील शिंदखेडकर, गुलाम मुस्‍तफा, अब्‍दुल राजीक, स्‍वप्‍नील पवार, धिरज पवार, पवन चव्‍हाण, सोनु गायकवाड, मनपा विद्युत विभाग के विजय यादव, महेंद्र रोकडे, हरिहर घोडके, मनोहर मसके, गजानन मेंगे, गजानन बोरडे व अभिकर्ता  अजिंक्‍य खाडे, नागेश हिरोळे, विशाल खंडारे, हरिश बोंडे, सागर भागवत, प्रशांत झाडे, सुरज लोंढ, नितिन सोनोने आदि कर्मचारियो की उपस्थिती थी।

Post a Comment

0 Comments

close