Header Ads Widget

Akola: tanker filled with diesel started coming back down from the bridge..डीजल से भरा टैंकर पुल से वापस नीचे आने लगा..!बड़ा हादसा होने से टला

Akola: tanker filled with diesel started coming back down from the bridge..डीजल से भरा टैंकर पुल से वापस नीचे आने लगा..!

बड़ा हादसा होने से टला
अकोला- अमरावती के पेट्रोल पंप के लिए टैंकर क्रमांक एमएच 27 एक्स 5134 1लाख 12 हजार डीजल भरकर चालक गायगांव डिपो  से होते हुए अटल बिहारी वाजपई उड़ान पुल पर अशोक वाटिका की ओर से चढ रहा था ।  इसी बीच टैंकर चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से वह बेकाबू होकर वापस  पीछे की ओर आने लगा । टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ गया। जिसके कारण वह डिवाइडर में फंसकर वहीं रुक गया। विशेष बात यह रही कि टैंकर पुल के ऊपर से पलटी नहीं हुआ । वरना   बडा हादसा हो सकता था । 
टैंकर में ज्वलनशील  डीजल होने के कारण आग लगने की पूरी संभावना थी ।  घटना की जानकारी मिलते ही यातायात विभाग के पीएसआई वाघ अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए ।  उन्होंने तत्काल चालक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रवाना कर दिया । कहां पर डॉक्टर द्वारा उससे मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ड्राइवर का नाम मानिक राव महिंद्रा होने का सामने आया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close