Header Ads Widget

Maulana Syed Aminul Qadri Akola Sunni Ijtema:नशा इंसान को बुराई की ओर ले जाता है-मौलाना सैय्यद अमिनुल कादरीहजारों की संख्या मे दुआं मे उमडा जनसैलाब

Maulana Syed Aminul Qadri Akola Sunni Ijtema:नशा इंसान को बुराई की ओर ले जाता है-मौलाना सैय्यद अमिनुल कादरी

हजारों की संख्या मे दुआं मे उमडा जनसैलाब
अकोला- शहर मे बडे शानदार अंदाज मे २ दिवसीय सुन्नी इज्तेमा का समापन दुआं के साथ हुआ। इस इज्तेमा का अयोजन स्थानीय आरपीटीएस रोड पर हजरत जुलफिकार रहमतुल्लाह अलैह की दुर्गाह के पास किया गया था।  जिसमे पहले दिन महिलाओं के लिए इज्तेमा रखा गया था तथा दुसरे दिन पुरूषों के लिए इज्तेमा का आयोजन किया गया था। दोनो भी दिन हजारो की संख्या मे महिला एवं पुरूषों ने अपनी उपस्थिती दर्शाई।


 दुसरे दिन के इज्तेमा मे बाहर से आए उलमाएं किराम ने मार्गदर्शन किया। जिसमे प्रमुख वक्ता के रूप मे विश्व प्रसिध्द मौलाना सैयद अमिनुल कादरी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा की,नशा इंसान को बुराई की ओर ले जाता है।इस्लाम मे नशा हराम है। नशा खोरो का अंजाम दुनिया मे भी खराब है और आखीरत मे भी खराब है। आज फैâशन के नामपर नशा किया जा रहा है। ऐसे दोस्तो से बचो जो तुम्हे गलत बातो की ओर ले जाए। नशा करने वाले को १ हजार साल तक जहन्नम मे सुली पर लटकाया जाएगा। ऐसा सैय्यद साहब ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा।
कार्यक्रम का आयोजन सदा ए हक कमेटी द्वारा मुफ्ती ए बरार अब्दुल रशीद साहब की याद मे किया गया था। जिसमे अकोला शहर समेत आसपास के इलाको से बडी संख्या मे नागरीक पहुंचे थे। मैदान लगा पैंडाल पुर्णू रूप से जिधर देखो उधर भरा हुआ नजर आ रहा था।
आगे बोलते हुए मौलाना सैय्यद अमिनुल कादरी ने कहा की, क्या हम अल्लाह के अजाब को बर्दाश्त कर सकते है? अगर नही कर सकते तो गलत कामो से बचो,जिसने हराम खाया व हराम खोरी की वह जहन्नम की वादी मे दाखिल किया जाएगा। जहन्नम की वादी ऐसी जगह है जहांपर अगर पत्थर का पहाड रख दिया जाए तो वह भी पिघल जाए,क्या आपका शरीर इतना मजबूत है? जो इतना भारी अजाब सह सकता है। इसलिए जिंदगी आखीरत संवारने के लिए है अपराध व गलत काम करने के लिए नहीं ऐसा मौलाना साहब ने कहा।
इस कार्यक्रम मे बडी संख्या मे उलमाएं ईकराम की उपस्थिती थी।जिसमे खास तौर से जामिया अशरफिया नूरिया परभणी के रफीउद्दीन अशरफी, हाफीज व कारी मौलाना अमिन साहब सुरत इनकी विशेष उपस्थिती रही। उसी तरह अकोला शहर समेत आसपास के जिलो से भी उलमाएं ईकराम इस विशाल इज्तेमा मे पहुंचे।
मुफ्ती ए बरार अवार्ड से सैयद अमिनुल कादरी साहब को नवाजा गया
इज्तेमा के बाद विश्व प्रसिध्द मौलाना सैयद अमिनुल कादरी साहब को सदा ए हक कमेटी द्वारा मुफ्ती ए बरार मौलाना अब्दुल रशीद साहब के नाम से मुफ्ती ए बरार अवार्ड से नवाजा गया उसी तरह मौलाना गुलाम मुस्तफा साहब का भी इसवक्त आयोजकों द्वारा सत्कार किया गया।


दुआ मे उमडा जनसैलाब
आखरी दिन मौलाना अमिनुल कादरी साहब के बयान के बाद दुआं रखी गई थी। जिसमे बडी संख्या मे नागरीकों ने उपस्थिती दर्शाई व अपने हाथो को उठाकर अल्लाह की बारगाह मे अपनी नम आखो से दुआंएं की। इस वक्त अमन व सलामती के साथ आफत परेशानीयों के लिए विशेष दुआं मांगी गई।

Post a Comment

0 Comments

close