Akola LCB exposes interstate gang doing ATM cutting:अकोला एलसीबी ने एटीएम कटिंग करने वाले अंतरराज्यीय टोली का किया पर्दाफाश
16 लाख 54 हजार एटीएम चोरी का मामला
अकोला- पुलिस स्टेशन खदान अंतर्गत रिंग रोड परिसर में केशव नगर में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में अज्ञात लोगों द्वारा गैस कटर का उपयोग करके एटीएम पर सेंध लगाकर 16 लाख 54 हजार 300 रुपए की नकद राशि चोरी करने पर एसबीआई बैंक के शिकायतकर्ता प्रफुल्ल सुरेश डवरे एटीएम टेलर मैनेजर की शिकायत पर पुलिस स्टेशन खदान अकोला में शिकायत कलम 380, 427 भादवी अनुसार दर्ज की गई थी। इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अकोला ने तत्काल स्थानीय प्रशासन के दो पथक गठित करके उन्हें अपराध की तलाश में तत्काल हरियाणा राज्य में रवाना किया। अपराध की जांच करने हेतु दो पथक गठित करके तकनीकी और पारंपरिक रूप से अपराध सामने लाकर अपराध में शामिल एक आरोपी जिसका नाम युसूफ खान आस मोहम्मद 35 वर्षीय निवासी पीनागवा तालुका पुन्हाना जिला नुह राज्य हरियाणा से उसे कब्जे में लेकर उसने अपराध में उपयोग में की गई कैटा वाहन एचआर 93 बी 1370 जिसकी राशि 12 लाख रुपए एवं ₹50000 हजार रुपए नकद राशि व ओप्पो कंपनी का मोबाइल ₹10 हजार ऐसा कुल 12 लाख 60 हजार का मुद्दे माल जप्त कर के आरोपी को न्यायालय पुन्हाना जिला नुह हरियाणा में 3 दिनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया।
इस अपराध में कब्जे में लिए गए आरोपी द्वारा साथीदार के नाम बताए गए जिसमें सद्दाम माजिद निवासी पडली जिला नुह, अत्ताउल्लाह खान निवासी पडली जिला नुह, सलीम खान हनीफ खान निवासी पीनागवा, संजय यादव निवासी रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान इनके साथ इस अपराध में शामिल होने की कबूली पकड़े गए आरोपी ने दी है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दूधगांवकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले, स्थानिय अपराध शाखा सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल ढोले, पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल जाधव, पुलिसकर्मी गोकुल चव्हान, खुशाल नेमाड़े, लीलाधर खंडारे, मोहम्मद अमीर, मोहम्मद अंसार, सतीश पवार, अक्षय बोबडे, प्रवीण कश्यप ने अंजाम दी।
0 Comments