Akola Fire News: भीषण आग मे लाखों का हुआ नुकसान...!
अकोला- अकोला के टॉवर चौराहे के पास शास्त्री स्टेडियम परिसर में स्थित मेहता कार डेकोर में भीषण आग लगने की घटना हुई. इस घटना में लाखों रुपयों का नुकसान हो गया. मेहता कार डेकोर में फोर व्हीलर डेकोरेशन का सामान मिलता था. मंगलवार की देर रात मेहता कार डेकोर से धुआ निकलता दिखाई दिया था. जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत महानगरपालिका के फायर ब्रिगेड को दी गई. घटना की जानकारी पाते ही फायर ब्रिगेड और रामदास पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी.
यह आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते मेहता कार डेकोर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था. भीषण आग के कारण आज की दुकानें भी इसकी चपेट में आने की आशंका थी इसे देखते हुए फायर ब्रिगेड ने तुरंत अपनी कार्रवाई शुरू की. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है. आग की इस घटना में मेहता कार डेकोर का लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है.
इस आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने इस आग पर काबू पाया. भीषण आग के कारण शास्त्री स्टेडियम परिसर मैं कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई थी.
0 Comments