Dhiraj Lingade wins in Amravati graduate voter election: अमरावती स्नातक मतदाता चुनाव मे धीरज लिंगाडे ने मारी बाजी
अकोला- विदर्भ में नागपुर के बाद अमरावती संभाग में भाजपा को 24 घंटे के भीतर दूसरा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है.नागपुर विभाग की शिक्षक मतदाता संघ के चुनाव के बाद अमरावती विभाग के स्नातक मतदाता संघ के चुनाव में भी सत्ताधारी दल भाजपा को शिकश्त मिली है.महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशी धीरज लिंगाडे ने 3382 मतों से भाजपा के प्रत्याशी रणजीत पाटिल को हरा दिया है.चुनाव में जीत के लिए 47101 मतों का कोटा सुनिश्चित था लेकिन किसी भी उम्मीदवार को इतने मत नहीं मिले।जिसके बाद लिंगाडे की विजय का ऐलान किया गया.धीरज लिंगाडे को 46 हजार 344 मत मिले जबकि डॉ. रणजीत पाटील को 42 हजार 962 मत,पाटिल पिछली दो बार से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उसी तरह उन्होंने राज्य के कैबिनेट में राज्यमंत्री का पद अकोला जिले का पालक मंत्री का पद भी संभाला था। नागपुर और अमरावती विभाग की दोनों सीटों पर भाजपा के दोनों उम्मीदवार दो बार से लगातार विधान परिषद सदस्य थे। किंतु इस बार महा विकास आघाडी के दोनों भी उम्मीदवारों ने उन्हें बड़ी शिकस्त दी है अमरावती संभाग के परिणाम पर दोनों ही पार्टियों की नजर लगी हुई थी आखिर धीरज लिंगारे ने बाजी मार ली जिसके बाद कांग्रेसियों में जल्लोष का वातावरण दिखाई दे रहा है।
0 Comments