Header Ads Widget

MLA Nitin Deshmukh completed the challenge...!विधायक नितिन देशमुख ने चैलेंज किया पूरा...!

MLA Nitin Deshmukh completed the challenge...!विधायक नितिन देशमुख ने चैलेंज किया पूरा...! 

नरीमन पॉइंट नहीं पहुंचा धमकी देने वाला

अकोला- हाल ही मे शिवसेना ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख को एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन करके धमकी देकर जान से मारने की बात फोन में कही थी। जिसकी चुनौती को विधायक देशमुख ने फोन पर ही स्वीकार कर लिया था। उसे आज प्रत्यक्ष रूप में नरीमन पॉइंट पहुंचकर पूरा किया। लेकिन धमकी देने वाला अज्ञात कॉलर वहां नहीं पहुंचा कई देर तक विधायक देशमुख एवं उनके समर्थक नरीमन प्वाइंट में बैठे रहे किंतु ऐसा कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया  जिसने उन्हें धमकी दिया था। आपको बता दे की, विधायक देशमुख द्वारा आरोप लगाया  गया था कि यह धमकी उन्हें नारायण राने समर्थक द्वारा दि गई थी। परिवार के विरोध में बोलने की विरोध में  धमकी होने का कहा था अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिली इस धमकी के बाद नितिन देशमुख  सीधे राने को आवाहान देते हुए मंगलवार 7 फरवरी को  नरीमन पॉइंट में सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक धमकी देने वाले व्यक्ति की राह देखते हुए बैठे रहे। और बता दिया कि हम किसी भी प्रकार की चुनौती को स्वीकार ने के लिए तैयार है इस दौरान उन्होंने नरीमन प्वाइंट के समीप वॉक और योगा भी किया किंतू कोई भी ना आने से नितिन देशमुख वहां से फिर अपने कार्य की ओर निकल पड़े जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह केवल एक धमकी थी जिसकी चुनौती विधायक देशमुख ने स्वीकार करके उसे पूरा कर लिया और धमकी देने वाला डर कर वहां पहुंचा ही नहीं।
क्या था मामला?
जिले में बालापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना (यूबीटी) सदस्य नितिन देशमुख ने आरोप लगाया कि उन्हें रविवार सुबह दो अज्ञात लोगों ने फोन कॉल करके जान से मारने की धमकी दी। देशमुख ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि कॉल करने वालों ने उन्हें राज्य के एक केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे के नाम पर धमकी दी। शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट से ताल्लुक रखने वाले देशमुख ने कहा, “मुझे दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल आए और कॉल करने वालों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।” जिस की चुनौती को आज उन्होंने पूरा किया।

Post a Comment

0 Comments

close