Celebration of MVA in Akola...महाविकास आघाडी का अकोला में जल्लोष...!
ढोल नगारा में थिरकते नजर आए पदाधिकारी
अकोला- अमरावती स्नातक मतदाता संघ के चुनाव के परिणाम घोषित हुए हैं. जिसमें महा विकास आघाडी के उम्मीदवार धीरज लिंगाडे ने जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर रंजीत पाटिल को हराया है. स्नातक मतदाता संघ के चुनाव में महा विकास आघाडी के प्रत्याशी धीरज लिंगाडे ने 3382 वोट से भाजपा के प्रत्याशी रंजीत पार्टी को हरा दिया है. कांटे की टक्कर के इस चुनाव में 2 फरवरी की सुबह से लेकर 3 फरवरी की सुबह तक जोरदार टक्कर चली. इसके बाद आखिरकार महा विकास आघाडी के प्रत्याशी धीरज लिंगाडे को विजई घोषित किया गया.
उनकी इस जीत के साथ ही कॉन्ग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना में हर्ष की लहर दौड़ गई. जिसके बाद शहर के स्वराज्य भवन में जल्लोष का वातावरण दिखाई दिया. जहां कॉन्ग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और लड्डू का वितरण कर जल्लोष मनाया.
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजहर हुसैन, रमाकांत खेतान, अकोला शहर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष प्रशांत वानखेडे, महानगर पालिका के पूर्व विरोधी दल नेता साजिद खान पठान, महेश गणगने, पूर्व महापौर मदन भरगड़, जीशान हुसैन, राष्ट्रवादी कांग्रेस के रफीक सिद्दीकी, निखिलेश दिवेकर, युसूफ अली, सहित कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस अवसर पर शहर के धींगरा चौक पर जोरदार जल्लोष मनाया गया और फटाके छुड़ाए गए. इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई. ढोल ताशे के साथ यह जल्लोष मनाया गया. जिसमें तीनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने नृत्य कर अपनी खुशी को जताया.

0 Comments