Sailani Baba Urs buldhana preparations News: सैलानी बाबा उर्स की तैयारी जोरो पर....!इस साल सैलानी बाबा का उर्स धूमधाम से मनाया जाएगा।
अस्थाई कमेटी अध्यक्ष अब्दुल समद
बुलढाणा- हजरत हाजी अब्दुर रहमान उर्फ सैलानी बाबा के 116वें उर्स की तैयारियां जोरों पर जारी हैं. उर्स के दौरान लाखों की संख्या में जायरीन दरगाह पर आते हैं। यहां देश भर से जायरीन जियारत के लिए पहुंचते हैं। दरगाह पर उर्स की तैयारी शुरू कर दी गई है। दरगाह को सजाया संवारा जा रहा है। सैलानी बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल समद इनके मार्गदर्शन में उर्स की तैयारी की जा रही है. सालाना उर्स शरीफ का विशेष कार्यक्रम छह मार्च से शुरू होगा। उधर, उर्स से पहले ग्रामीण प्रशासन, एसटी निगम व अन्य ने व्यवस्थाओं की योजना बना ली है.
सैलानी बाबा कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल समद शेख चांद इन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि इस साल सैलानी बाबा का उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. इसी सिलसिले में दरगा शरीफ को सजाया जा रहा है. उर्स परिसर को साफ-सुथरा रखकर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोशनी, पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा, चिकित्सा परिवहन आदि की व्यवस्था परंपरागत रूप से जिलाधिकारी के सहयोग से की जाती है, विगत दिन जिला कलक्टर डॉ. ह. पि. तुम्मोड ने दरगाह परिसर का जायजा लिया है।इसके साथ ही समिति ने श्रद्धालु के लिए समय पर व्यवस्था पूरी की है. ताकि जायरीन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
0 Comments