कंटनेर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालिका की मौत..!
अकोला- स्थानीय नेहरू चौक परिसर में भिषण हादसा सामने आया है। इस हादसे में दुपहिया वाहन में सवार मां बेटी में से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बालिका यह 10 साल की संपदा शिरीष तूपवने होने का सामने आया है।
जबकि मां किरण तूपवने जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर खदान पुलिस पहुंची एवं लाश को पंचनामा के लिए जिला सरकारी अस्पताल में रवाना किया गया।
जिस कंटेनर से 10 वर्षीय बालिका की मौत हुई है उसके ड्राइवर को पुलिस ने दबोच लिया है तथा इस दौरान उसे भीड़ का भी शिकार होना पडा उसे वहांपर मौजूद भीड़ ने पीटा। घटना की आगे की जांच पुलिस कर रही है।
0 Comments