Header Ads Widget

New Divisional Commissioner of Amravati Division Dr. Nidhi Pandey: अमरावती संभाग की नई संभागीय आयुक्त डॉ. निधि पांडे

New Divisional Commissioner of Amravati Division Dr. Nidhi Pandey: अमरावती संभाग की नई संभागीय आयुक्त डॉ. निधि पांडे 

अकोला- अमरावती संभाग के संभागीय आयुक्त डॉक्टर दिलीप पांढरपट्टे या सेवानिवृत्त हो गए हैं जिसके बाद उनका पदभार जिलाधिकारी अमरावती संभाल रही थी आखिरकार शासन द्वारा डॉ.निधि पांडे अमरावती संभाग की नई संभागीय आयुक्त नियुक्त की गई है. प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में निवेश और राज शिष्टाचार की सचिव व आयुक्त डॉ.निधि पांडे को अमरावती संभाग के संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है.इस संदर्भ में शुक्रवार ३ मार्च को मुंबई मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितीन गद्रे द्वारा आदेश जारी किया गया है. जिसमें निधि पांडे को नए संभागीय आयुक्त के तौर पर तत्काल प्रभारी पवनीत कौर से अपने सूत्र संभालने के निर्देश दिए गए है। आपको बता दें कि पूर्व  संभागीय आयुक्त डॉ.दिलीप पांढरपट्टे २८ फरवरी को सेवानिवृत्त हुए. जिसके कारण संभागीय आयुक्त का प्रभारी चार्ज अमरावती की जिलाधिकारी पवनीत कौर संभाल रही थी। डॉ.निधि पांडे वर्ष २००१ बैच की आईएएस अधिकारी है. वह औरंगाबाद में जिलाधिकारी का पद संभाल चुकी है।  वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र सदन में सचिव व आयुक्त पद पर कार्यरत है। अमरावती का संभागीय आयुक्त पद संभालने वाली है।

Post a Comment

0 Comments

close