Akola program of Gujarati Sahitya Akademi: गुजराती साहित्य अकादमी के कार्यक्रम मे कलाकारो ने बांधा समा
अकोला -राज्य शासन के महाराष्ट्र राज्य गुजराती साहित्य अकादमी की ओर से तथा श्री अकोला गुजराती समाज के सहयोग से महानगर मे शनिवार को सम्पन्न हुये "गमतांनो करीये गुलाल" इस गुजराती भाषा के सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कलाकारो ने अपनी कला से दर्शको को प्रभावित किया.महाराष्ट्र राज्य गुजराती साहित्य अकादमी एवं म रा गुजराती समाज महामंडल के सदस्य,ज्येष्ठ समाजसेवी विजय जानी की पहल से शनिवार को स्थानीय स्थानिक प्रमिलाताई ओक सभागृह मे यह सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुवा.इसमे गुजराती नाट्यविश्व के संजय पंड्या,राघव दवे, शाह,सेजल पोंदा आदी कलाकार उपस्थित थे.इस सांस्कृतिक कार्यक्रम मे कलाकारो ने चर्चा,एकपात्री अभिनय,नये पुराने गीत,गझल,कविता आदी रचना की प्रस्तुती कर अपनी कला के जोहर दिखलाये.इस दौरान विधायक गोवर्धन शर्मा ने अपनी उपस्थिती दर्शाकर दीप प्रज्वलन कर अकादमी के सदस्य विजय जानी एवं संजय पंड्या का शाल श्रीफल देकर स्वागत किया. नाट्य संचालन संजय पंड्या ने किया.इस समय हिंदी अकादमी के सदस्य डॉ प्रमोद कुमार शुक्ल,श्यामकुमार शर्मा,म रा गुजराती साहित्य अकादमी के सदस्य संजय पंड्या,विजय जानी,म रा सिंधी साहित्य अकादमी के सदस्य प्रा सुरेश लालवाणी एवं कलाकारो का श्री आकोला गुजराती समाज के अध्यक्ष दीपेन शाह, सचिव नानूभाई पटेल,गोविंद सोढा,महेंद्र देढिया,हितेश लाठिया, सौ ममताबेन शाह,सौ टीनाबेन मेहता ने किया.तथा कलाकारो को मुकेश मेर, दीपेन शाह,प्रकाश लोढ़िया ने स्मृतिचिन्ह प्रदान किया। प्रास्तविक विजय जानी ने किया महाराष्ट्र राज्य गुजराती साहित्य अकादमी, मुम्बई की जानकारी दी.संचालन मनोज शाह ने एवं आभार दीपेन शाह ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मे सुरेश वोरा, कनुभाई सायानी, रविभाई पटेल, कनकभाई शाह, राजू मेहता,संजीव पारेख,अमरीश पारेख, जवाहरभाई शाह,
0 Comments