मनपा आयुक्त के निवासस्थान पर एक व्यक्ति की पेड़ से गिरके मौत
अकोला- अकोला के मराठा नगर के पास महानगर पालिका आयुक्त के बंगले में पेड़ पर चढ़कर मधुमक्खी का छत्ता निकालने के लिए गए बाबू राव बलिराम जंजाल की पेड़ के ऊपर से नीचे गिरने के कारण मौत होने की घटना सामने आई है. रामदासपेठ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले मराठा नगर में महानगर पालिका आयुक्त का सरकारी बंगला है. मंगलवार 14 मार्च की सुबह जहां के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को निकालने के लिए पेड़ पर चढ़े बाबूराव बलिराम जंजाल की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वयं महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक कविता द्विवेदी ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे को मोबाइल के माध्यम से दी. जिसके बाद रामदासपेठ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेजा. आगे की जांच रामदासपेठ पुलिस कर रही है.
0 Comments