Header Ads Widget

Woman suicide by Akola District Sarvopachar Hospital: जिला सर्वोपचार अस्पताल में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Woman suicide by Akola District Sarvopachar Hospital: जिला सर्वोपचार अस्पताल में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अकोला- स्थानीय जिला सर्वोपचार अस्पताल के वार्ड क्रमांक 22 में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक महिला ने शौचालय में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है उक्त घटना सामने आते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी स्थानीय डॉक्टर ने सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन को दी है। पुलिस द्वारा मौका ए वारदात पर पहुंचकर जांच को आरंभ कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जीएमसी अकोला से गोदावरी राजेश खिल्लारे उम्र 25 साल पंचशील नगर, वाशिम की महिला जिसका 4 दिन का बच्चा CCU मैं एडमिट है तथा वह 15 मार्च से लापता थी आज 17 मार्च सुबह जब हड़ताल से सफाई कर्मचारी जीएमसी में काम पर लौटे तो वार्ड नंबर 23 के बाथरूम का दरवाजा बंद नजर आया जिसे तोड़ा गया तो उस बाथरूम के भीतर गोदावरी की फांसी पर लटकी हुई लाश दिखाई दी। बॉडी डीकंपोज होने की वजह से.जिला सरकारी अस्पताल प्रशासन ने तुरंत वहां पर एडमिट सभी बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। सिटी कोतवाली पुलिस
घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और लाश का पंचनामा चल रहा है। परिजनों का आरोप ससुराल का गोदावरी को मानसिक त्रास था। आखिर महिला ने आत्महत्या क्यों की है इसकी जांच पुलिस कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments

close