Header Ads Widget

पातूर तहसील के तांदली बु पटाखा फैक्ट्री में बारूद का विस्फोट

पातूर तहसील के तांदली बु पटाखा फैक्ट्री में बारूद का विस्फोट
अकोला- पातूर तहसील के बेलूरा से तांदली फाटा पर स्थित विदर्भ फायर वर्क पटाखा फैक्ट्री में भिशन धमाका होने की खबर सामने आ रही है। यह फैक्ट्री पटाखों की होने के कारण बारूद के एक के बाद एक कई धमाके होने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है।
 इस घटना के बाद शेख रज्जाक नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी  है। तथा 4 मजदूर और घायल हुए है। मृतक अकोट फैल के शिरोड़ा निवासी होने की जानकारी प्राप्त हुई है धमाका इतना भयंकर था कि गोडाउन के धमाके का दृश्य दूर से ही दिखाई दे रहा था।
घटनास्थल पर पातूर पुलिस स्टेशन के थानेदार हरीश गवली अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे का कारण क्या है इसकी जांच पुलिस कर रही है घायलों पर जिला सर्वपचार अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close