Request given to Collector regarding cancellation of suspension of District Administrator CSC Akola: जिला व्यवस्थापक सीएससी अकोला का निलंबन रद्द करने को लेकर जिलाधिकारी को दिया गया निवेदन
अकोला- जिले के सभी सीएससी सेंटर धारक को निवेदन प्रस्तुत किया गया है कि धीरज गाडगे पर जिलाधिकारी द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई गलत है ऐसा सभी जिला सीएससी धारक को लग रहा है. धीरज गाडगे अत्यंत विमल स्वभाव के हैं और वह उन पर सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभा रहे हैं. जिसे देखते हुए उनके जैसा डीएम आने वाला नहीं है ऐसा उन्हें लगता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए उनके काम को देखते हुए फसल बीमा, इ श्रम, पीएम किसान और आयुष्यमान कार्ड जैसी अनेक योजना उनके मार्गदर्शन में पूरी की गई है.
परंतु उनकी अचानक निलंबन की कार्रवाई के कारण हमारा उत्साह कम पड़ गया है. धीरज गाडगे को लेकर जो जानकारी मिली है वह दिशा भूल करने वाली है. इस बात को ध्यान में रखते हुए आपको गलत जानकारी दी गई है ऐसा उन्हें लगता है.
जिसे देखते हुए सभी सीएससी द्वारा निवेदन किया गया है कि 7 दिन के भीतर धीरज गाडगे का निलंबन रद्द करते हुए उन्हें फिर से काम पर लिया जाए इस प्रकार की मांग की जा रही है. अन्यथा लोकशाही पद्धति से आंदोलन करने के अलावा दूसरा कोई पर्याय उपलब्ध नहीं है. जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार रहेगा इस प्रकार का निवेदन किया गया है.
0 Comments