Header Ads Widget

Akola Youth seriously injured in attack: पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला...हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

Akola Youth seriously injured in attack: पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

अकोला- स्थानीय खदान पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले मलकापुर परिसर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना शनिवार की सुबह सामने  आई। जिसमें युवक की हालत गंभीर है तथा यह हमला पुराने विवाद को लेकर किए जाने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। अकोला जिले में इन दिनो  अपराधिक गतिविधियों  में तेजी से वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है लगातार चोरी डकैती लूटमार जैसी घटनाओं मे भी वृद्धि देखने को मिली। जिसके बाद नागरिक पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह निर्माण कर रहे हैं।  
ऐसी ही एक घटना शनिवार की सुबह अकोला शहर के मलकापुर परिसर में अंबिका नगर  निवासी आदित्य नामक युवक पर कुछ लोगों  द्वारा पुराने विवाद  को लेकर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। जानलेवा हमले में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है उस पर सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि घटनास्थल पर खदान पुलिस स्टेशन के थानेदार श्रीरंग सनस अपने दल के साथ पहुंच गए थे। तथा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश को आरंभ कर दिया था जिसके पास आरोपी की भी पहचान हो गई है इस घटना में  शामिल अन्य आरोपियों की बी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close