Header Ads Widget

When is the turn of MLA Bachchu Kadu? NCP's banner in Pune: विधायक बच्चू कडू की बारी कब? पुणे में NCP की बैनरबाजी

When is the turn of MLA Bachchu Kadu?  NCP's banner in Pune: विधायक बच्चू कडू की बारी कब? पुणे में NCP की बैनरबाजी

पुणे:- राहुल गांधी को एक मामले में  सुरत कोर्ट द्वारा 2 वर्ष की सजा सुनाई गई है जिसके दूसरे दिन ही उनकी सांसद की सदस्यता रद्द करने का फरमान आने के बाद  कांग्रेस के लिए 24 मार्च का दिन किसी काले दिन से कम नहीं होगा। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस फैसले के बाद तमाम विपक्षी दलों ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। कई अलग-अलग पार्टियों के राजनेता अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं। इसीबीच अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा  प्रहार जनशक्ति पार्टी के विधायक तथा पूर्व राज्य मंत्री बच्चू कडू को लेकर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में नासिक की सत्र अदालत ने बच्चू कडू दो साल कारावास की सजा सुनाई है। लेकिन अब उनकी विधायक सदस्यता कब रद्द होगी? राष्ट्रवादी पार्टी ने पुणे में बैनर लगाते हुए सरकार का ध्यान इस तरफ खींचने की कोशिश की है। जो सभी और चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि एनसीपी युवा कांग्रेस ने पुणे में बैनर लगाकर पूछा कि, बच्चू कडू की विधायक सदस्यता कब रद्द किया जाएगी। विधायक बच्चू कडू को नासिक के जिला सत्र न्यायालय ने दो साल की सजा सुनाई है। उनकी विधायक सदस्यता कब रद्दी होगी, नियम सभी के लिए समान होने चाहिए और सभी के लिए बराबर है। आपको बता दें राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। तब उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम ‘मोदी’ क्यों होता है। जिसकेे बाद सूरत की एक विधायक ने उनके खिलाफ मानहानि ठोकी थी
इस मामले में उन्हें 2 साल की जेल हुई। जिसके चलते उनकी सांसद सदस्यता रद्द कर दी गई। इस फैसले के बाद पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ गुस्सा जताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close