Akola Khandwa rail route got speed: बहुप्रतीक्षित अकोला खंडवा रेल मार्ग को मिली गती...!
10 राज्यों से जुड़ेगा रेल मार्ग, रेल यात्रियों और व्यापारियों को मिलेगी भारी राहत
अकोला- अकोला खंडवा रेलवे मार्ग को गति प्राप्त हो गई है. सांसद संजय धोत्रे ने इस के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णव उसी प्रकार रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उसी प्रकार रेलवे बोर्ड का आभार माना है. अकोट- आमला खुर्द इस मार्ग की रुकावट दूर होकर इस मार्ग पर तूकईथड की ताप्ती नदी पर पुल का काम शुरू हो गया है उसी प्रकार रेलवे के पास स्थित जगह पर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है. साथ ही निजी जमीन अधिग्रहण करने के संदर्भ में भारत सरकार ने राजपत्र घोषित कर इस मार्ग को गति दी है.
जिसके लिए पर्याप्त निधि देकर 10 राज्यों को जोड़ने वाला व कम समय में राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश जाने के लिए सुविधाजनक साबित होने वाला उसी प्रकार दिल्ली के लिए उपयोगी रहने वाला यह रेलवे मार्ग निर्माण के लिए सांसद संजय धोत्रे ने लगातार प्रयास किए थे परंतु न्यायालय में प्रकरण प्रविष्ट होने के कारण उसी प्रकार तत्कालीन महा विकास आघाडी की रुकावट के कारण निर्माण कार्य को ब्रेक लग गया था. परंतु राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक रणधीर सावरकर की मांग की दखल लेकर साथ ही विधायक प्रकाश भारसाकले, विधायक वसंत खंडेलवाल, विधायक गोवर्धन शर्मा, विधायक हरीश पिंपले की मांग की पूर्ति कर इस काम को गति दी गई है. विधायक रणधीर सावरकर ने अकोट अकोला रेलवे शुरू करते समय इन सभी बातों को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने प्रभावी ढंग से रखते हुए व्यापारी और नागरिक रेलवे यात्रा के दौरान किस प्रकार की समस्याओं का सामना करते हैं इससे अवगत कराया था. जिसके कारण ही जल्द से जल्द ही प्रत्यक्ष में नागरिकों को इसका लाभ मिलने वाला है.
आमला खुर्द- खंडवा इस मार्ग का काम शुरू हो गया है. उसी प्रकार अकोट आमला खुर्द इस मार्ग की गतिविधि भी तेज हो गई है. इस के संदर्भ में रेलवे विभाग ने टेंडर जारी किया है. अनेक जगहों पर पुल और विभिन्न रेलवे मार्ग के काम की शुरुआत की गई है. इस के संदर्भ में निजी जमीन अधिग्रहण के लिए राजपत्र जारी किया गया है जिसके कारण राज्य शासन व केंद्र सरकार 103 किलोमीटर के मार्ग को गति देने वाली है. खंडवा महू इस मार्ग को भी गति मिल रही है जिसके कारण जल्द ही रेलवे मार्ग सुविधाजनक होने वाला है. जिसके कारण यात्रियों को सुविधा प्राप्त होंगी. राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सुविधा मिलने वाली है. इस के संदर्भ में सांसद संजय धोत्रे ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर इस कार्य को लेकर प्रयास करने वाले सभी संगठन, प्रवासी संगठन आदि का आभार मानते हुए अभिनंदन व्यक्त किया है.
0 Comments