लिनेस क्लब का युवतियो को सेनेटरी पैड वैंडिग
अकोला-लिनेस क्लब ऑफ अकोला की ओरसे कौलखेड़ रोड स्थित माँ गायत्री मराठी शाला मे सेनेटरी पैड वैंडिग मशीन लगवाई गई.हर लड़की को किशोरावस्था की ओर बढ़ते हुए व मासिक धर्म के समय विभिन्न परेशानियो का सामना करना होता है. इस समस्या का निराकरण करते हुए यह मशीन स्कूल मे लगवाई गई.इस प्रकल्प मे लिनेस सदस्याओ ने सहर्ष खुल कर सहयोग किया. इस सेवाभावी उपक्रम मे पूर्व प्रांताध्यक्षा उषा बाहेती, आशा विरवानी, रत्नमाला रूईकर,इंद्राणी देशमुख, कमला जाजू,जयश्री गेही, वीणा संघानी, गीता रुपारेलिया, ज्योति नगदिया, सुनंदा केळकर,सुमित्रा खेतान, कविता रहेजा, अनुराधा सावंत एवं सुनिता तोलानी ने सहयोग दिया.
क्लब अध्यक्षा नम्रता अग्रवाल की अगुवाई मे संपन्न हुए इस प्रकल्प मे अध्यक्ष व पूर्व प्रांताध्यक्षा उषा बाहेती के साथ लीला मालपानी,प्रेमा मुंदडा, इंदु मेहता व अन्य सदस्याये,शाला के मुख्याध्यापक वाघ, सुनिल चव्हाण, शिक्षिका मीना काटे, वर्षा हिवराळे, चंदा रोकडे, वैशाली इंगळे, पुनम लव्हाळे की उपस्थिति रही.
0 Comments