Header Ads Widget

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट बनी दंगल का कारणनागरिक अफवाह पर ना दे ध्यान, शहर में शांति का वातावरण

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट बनी दंगल का कारण
नागरिक अफवाह पर ना दे ध्यान, शहर में शांति का वातावरण
अकोला : सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के बाद दो गुटों के बीच पथराव की आंधी चली.  यह पथराव मारपीट में बदल गया।  स्थिति नियंत्रण में नहीं होने पर पुराने शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।  फिलहाल तनावपूर्ण शांतता है।

शहर के पुराना शहर थाना क्षेत्र में  पथराव किया और आगजनी की.  वाहनों में आग लगा दी गई  पुलिस के लिए पूरी स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था जो नियंत्रण से बाहर हो गई थी।  दोनों ओर से जमकर पथराव हो रहा था।  अंतत: भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।  दंगाइयों ने कई दोपहिया और चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  एक दोपहिया और एक चार पहिया वाहन जल गया।  दंगाइयों ने पुलिस वैन और दमकल की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। 
 इलाके में आग लग गई थी।  कई नागरिकों के घरों पर पथराव किया गया।  इससे आम लोग सहम गए।  दंगाइयों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए और पथराव करते हुए भाग गए स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी ने पुराने शहर क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है.
 दोनों पक्षों के पथराव में दो घायल हो गए।  इनमें एक पुलिस महिला कर्मचारी भी शामिल है।  पुलिस ने अब स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और पुराने शहर में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है। जनप्रतिनिधि, जिला और पुलिस प्रशासन ने किसी भी अफवाह पर विश्वास न करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। इससे पहले रामदास पेठ थाने में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों का जमावड़ा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट के संबंध में शिकायत दर्ज करें एक समुदाय के नागरिक जमा हुए थे बाद में सोशल मीडिया पर कर लिया गया है रामदास पेठ थाना क्षेत्र के मरगट इलाके में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी जिसे  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। शहर में धारा 144 लगा दी गई है फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है पुलिस प्रशासन का तगड़ा बंदोबस्त देखने को मिल रहा है।


अकोला शहर के चार थाना क्षेत्रों में Curfew
13 मई की रात जूना शहर के कई इलाकों में पथराव
आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद अकोला शहर के चार थाना क्षेत्रों में Curfew लगा दिया गया है। जिसमें जूना शहर पुलिस स्टेशन, डाबकी रोड पुलिस स्टेशन, सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन और रामदासपेठ पुलिस स्टेशन की हद में कर्फ्यू लगाने के आदेश जिला अधिकारी नीमा अरोरा ने जारी किए हैं। इन परिसरों में कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। आपको बता दें इंस्टाग्राम पर एक विशेष समाज के धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत करने रामदासपेठ पुलिस स्टेशन में बड़ी संख्या
भीड़ इकट्ठा हुई थी। और दोषी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।इसके बाद जूना शहर में पथराव आगजनी और तोड़फोड़ की घटना शुरू हुई।


Post a Comment

0 Comments

close