Header Ads Widget

Akola Congress celebrates the historic victory of Karnataka: कर्नाटक के ऐतिहासिक जीत का अकोला काँग्रेसने मनाया जल्लोष

Akola Congress celebrates the historic victory of Karnataka: कर्नाटक के ऐतिहासिक जीत का अकोला काँग्रेसने मनाया जल्लोष 

अकोला-कर्नाटक मे विधानसभा चुनाव मे काँग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत का काँग्रेस ने महानगर मे जल्लोष के साथ विजयोत्सव मनाया.स्वराज्य भवन मे सम्पन्न हुये इस विजयोत्सव मे काँग्रेस के महानगर एवं जिले के जेष्ठ नेतागण अपने कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित थे.इस जल्लोष मे काँग्रेस के पदाधिकारीयो ने बजरंग बली की प्रतिकात्मक गदा हात मे लेकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाये.यह गदा विजयोत्सव का  प्रतीक इस चुनाव मे बन गया ऐसी बात इस समय कही गयी.इस समय काँगेस के पदाधिकारियो ने स्वराज्य भवन से धिंग्रा चौक मे आकर भव्य आतिषबाजी कर ढोल ताशे बजाकर राहुल गांधी,प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे देकर विजयोत्सव मनाया.
इस जल्लोष मे नेताओ ने सामूहिक नृत्य कर अपनी भावना व्यक्त की.कर्नाटक का यह काँग्रेस का विजय देश मे मोदी लहर खत्म होने का परिचायक होने का मत काँग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश तायडे ने व्यक्त किया.इस जल्लोष मे जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक अमानकर, प्रकाश तायडे,पूर्व महापौर मदन भरगड,मनपा नेता साजिद खान पठाण, विवेक पारस्कर, रमाकांत खेतान,डॉ सुधीर ढोणे,पूर्व उपमहापौर निखिलेश दिवेकर, कपिल रावदेव,पूर्व नगरसेवक पराग कांबळे, इरफान खान, मोईन उर्फ मोंटू खान,मो युसूफ,प्रशांत प्रधान, महेंद्र गवई, हरीश कटारिया, अफरोज लोधी,आकाश कवडे, अभिषेक भरगड,रामराव राठोड. अंकुश गावंडे रब्बानी,अंकुश तायडे पाटील, मुजाहिद खान, अमोल खड्सन,सचिन तिडके,गणेश कळसकर,अनुजा शाह,प्रदेश महिला पदाधिकारी डॉ वर्षा बडगुजर, अनिशा शहा, कशिश खान आदी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बडी संख्या मे उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close