अकोला के बैदपूरा परिसर में प्लास्टिक के गोडाउन में लगी आग
अकोला- स्थानीय बैदपुरा परिसर में सांगलीवाला शोरूम के समीप एक अपार्टमेंट में स्थित प्लास्टिक गोदाम में अज्ञात कारणो से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं देखकर नागरिकों में हलचल मच गई इसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन एवं दमकल विभाग को दी गई।
आग लगे गोदाम तक पहुंचने में दमकल विभाग को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां तथा जिला पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे, अप्पर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत रामदासपेठ पुलिस स्टेशन के थानेदार माहूरे, दमकल विभाग के हारुण मनियार समेत पुलिस कर्मचारी एवं दमकल विभाग की कर्मचारियों उपस्थिति थी।
आग पर स्थानीय नागरिकों तथा दमकल विभाग के अथक प्रयासों के बाद नियंत्रण पाने मे सफलता पाई गई।गनीमत रही के, इस आग में किसी भी प्रकार की जीवित हानी नहीं हुई है। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात कारणों से आग लगने का बताया है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की गई है।
0 Comments