Header Ads Widget

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर देवेंद्र सपकाळ का हो रहा स्वागत

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर  देवेंद्र सपकाळ का हो रहा स्वागत
अकोला-भाजपा के प्रदेश कामगार नेता देवेंद्र सपकाळ की भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हुई नियुक्ति पर उनका सर्वत्र स्वागत हो रहा है. अकोला जन्मभूमि एवं कर्मभूमि रहे भाजप के कामगार नेता देवेंद्र सपकाळ की अमरावती ग्रामीण से प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्ती हुयी .देवेंद्र  सपकाळ यह अनेक वर्षों से प्रदेश भाजपा कामगार इकाई में सेवारत होकर उन्होंने असंघटित कामगारों की अनेक समस्याओं को सुलझाया हैं.अनेक उपक्रम एवं अनुठी मूहिम साकार कर इकाई को नया आयाम दिया हैं.प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष  चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी जाहिर की है. इस कार्यकारिणी में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरावती ग्रामीण से देवेंद्र सपकाळ को नियुक्त किया है, जिससे भाजपा कामगार इकाई में जल्लोष व्यक्त किया जा रहा है. अपने नियुक्ति पर सपकाळ ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले आदि का आभार माना हैं. ग्रामीण आंचल में पार्टी को सशक्त करने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार जन जन तक पहुचाने की मंशा देवेंद्र सपकाळ ने जाहीर की है.

Post a Comment

0 Comments

close