Header Ads Widget

P. Pradeep Maharaj Mishra reached Akola, received a grand welcome: पं. प्रदीप महाराज मिश्रा पहुंचे अकोला, हुआ भव्य स्वागत......रेलवे स्थानक परिसर मे की गई महाराज पर फुलों की वर्षा

P. Pradeep Maharaj Mishra reached Akola, received a grand welcome: पं. प्रदीप महाराज मिश्रा पहुंचे अकोला, हुआ  भव्य स्वागत

रेलवे स्थानक परिसर मे की गई महाराज पर फुलों की वर्षा

अकोला- महाशिवपुराण कथाकार पं. प्रदीप महाराज मिश्रा का ४ मई को अकोला मे आगमन हो गया है। वह रेल से अकोला रेलवे स्थानक पहुंचे जहांपर उनपर फुलों की बारीश की गई तथा हजारो की संख्या मे उनके अनुयायीयों की उपस्थिती में उनका भव्य स्वागत किया गया। आपको बतादे की, जिले के म्हैसपुर में सुबह ८ से ११ बजे तक शिवमहापुराण कथा तथा जिले  के निवासी विजय दुबे के पुत्र श्रीकृष्ण महाराज इनके जीवन की पहली कथा  लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ५ मई से ११ मई तक म्हैसपुर में श्रीमद् भागवत कथा दोपहर ३:३० बजे से शाम ६:३० बजे तक होने जा रही है। इस महोत्सव की शुरुआत आज हजारों महिलाओं  की उपस्थिति में कलश यात्रा के साथ हुई। इसके लिए अकोला जिले के महैसपुर में पं. प्रदीप महाराज की श्री स्वामी समर्थ श्री शिव महापुराण महाकथा का आयोजन किया गया है

आज दोपहर पं. प्रदीप महाराज आयोजक रूपेश चौरसिया के आवास पहुंचे इसवक्त  रेलवे स्टेशन से रूपेश चौरसिया के आवास पर पहुंचने तक लोगों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया।  आयोजक रूपेश उर्फ बंटी चौरसिया व विजय दुबे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अकोला के म्हैसपुर पहुंच रहे हैं. और उनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था की जा रही है. महाकाव्य कथा सुनने आ रहे श्रद्धालुओं में स्थानीय पिंजर से सदाफले का आपातकालीन दल पहुंच चुका है और देश भर से लाखों श्रद्धालु सुबह तक पहुंच रहे हैं, जबकि इस कथा के मुख्य सूत्रधार पं. प्रदीप मिश्रा आज ४ मई को शाम को अकोला के म्हैसपुर पहुंचे, उनके स्वागत के लिए अकोलावासी तैयार थे.भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है और  धार्मिक सामग्री खरीदने के लिए विभिन्न दुकानों को उपलब्ध कराया गया है.


महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

म्हैसपुर  स्थित कथा कार्यक्रम स्थल पर चार मई की सुबह हजारों महिलाओं की उपस्थिती मे कलश यात्रा शुरू हुई। महाकथा की पूरी तैयारी हो चुकी है और आज हजारों महिलाओं ने कलश पूजा के साथ कथा कार्यक्रम की शुरुआत की है। आज से मंच और सेवक तैयार हैं और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बिजली आपूर्ति, सड़कें, शौचालय, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन टीमें तैयार हैं।

श्रद्धालुओं के लिए राज्य परिवहन निगम की १२ बसों की व्यवस्था !!

अरविंद पिसोले ने बस स्थानक प्रमुख द्वारा बताया गया की, अकोला आगर नंबर २ के सहयोग से शिव महापुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए १२ बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें सीधे वाशिम बाइपास से कथा स्थल तक जाएंगी.

Post a Comment

0 Comments

close