जयपूर फूट (कुत्रिम पैर) वितरण शिबिर का आयोजन
जरूरतमंद दिव्यांगो ने पंजियन करने का आवाहन
अकोला- दुर्घटना, गँगरीन अथवा अन्य कारण से अपने पैर गवाये दिव्यांगो हेतू महानगर मे निःशुल्क जयपूर फूट (कुत्रिम पैर) वितरण शिबिर का आयोजन किया गया हैं. स्थानीय दुर्गा चौक स्थित मुरारका हॉस्पिटल मे यह जयपुर फूट वितरण शिबिर आयोजित किया हैं. घुटने के नीचेसे पैर गवाये जरूरतमंद महिला व पुरुष दिव्यांगो हेतू यह निःशुल्क शिबिर होकर इसमे दिव्यांग जनो को उच्च कोटी के जयपूर फूट डॉ कैलाश मुरारका, डॉ अचिन मुरारका के मार्गदर्शन मे लगाये जायेगे. महानगर मे मुरारका हॉस्पिटल की ओरसे अनेक बार उक्त निःशुल्क जयपूर फूट वितरण उपक्रम चलाया गया हैं,जिसे विदर्भ के विविध जिलो के दिव्यांग व्यक्तींयो का भारी प्रतिसाद मिला हैं.इस निःशुल्क शिबिर हेतू जरूरतमंद महिला,पुरुष दिव्यांगो का पंजियन प्रारंभ हुवा हैं.दिव्यांगो ने अपने 4 बाय 6 साईज के दो फोटो एवं अपनी संपूर्ण जानकारी के साथ हर्षित मुरारका, माँ अम्बे मेडिकल्स, मुरारका हॉस्पिटल के बगल मे, दुर्गा चौक, जठारपेठ रोड, अकोला. मो - 8975685300 से संपर्क करने का आवाहन किया गया.
0 Comments